---विज्ञापन---
इस बॉलीवुड स्टार ने की थीं 4 शादियां, चारों इंडस्ट्री की बेहतरीन अदाकारा, फिर भी आखिरी वक्त में रह गया अकेला
Bollywood Star Married 4 Times: बॉलीवुड के इस मशहूर कलाकार की दीवानगी आज भी देखने को मिलती है. आज भले ही ये सुपरस्टार इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन सिनेमा जगत के लिए उन्होंने जो काम किया है वो हमेशा के लिए अमर है. एक ऐसा कलाकार जिसने एक्टर, सिंगर, म्यूजिक कंपोजर और प्रोड्यूसर के रूप में काम किया. ऐसे-ऐसे गाने, जिन्हें आज भी सुनकर दिल के तार जुड़ जाते हैं. इस एक्टर ने 4 शादियां रचाई थीं. लेकिन आखिरी वक्त में एकदम अकेला रह गया. चलिए आपको इनसे मिलवाते हैं.
किशोर कुमार ने की थीं 4 शादियां
जी हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और एक्टर किशोर कुमार की, जिनके गाने आज भी दर्शकों के दिल में बसे हुए हैं. एक्टर और सिंगर के रूप में किशोर कुमार खूब नाम कमाया, लेकिन उनकी असल जिंदगी हमेशा उतार चढ़ाव से भरी रही. उन्होंने 4 शादियां रचाई थीं, लेकिन जिंदगी के आखिरी वक्त में कोई काम नहीं आया. चलिए किशोर कुमार की चारों पत्नियों के बारे में जानते हैं.
रूमा गुहा ठाकुरता
किशोर कुमार की पहली शादी साल 1950 में रुमा गुहा से हुई थी. हालांकि ये शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चली और 8 साल बाद दोनों का तलाक हो गया. रुमा एक अदाकारा थी और वो अपना करियर बनाना चाहती थीं, लेकिन किशोर कुमार चाहते थे कि शादी के बाद रुमा घर संभालें. इसी बात को लेकर 1958 में दोनों का तलाक हो गया.
मधुबाला
रुमा से तलाक के बाद किशोर कुमार ने बॉलीवुड की सबसे मशहूर और खूबसूरत अदाकारा मधुबाला संग शादी रचाई. साल 1960 में किशोर कुमार ने मधुबाला से शादी की. हालांकि ये शादी भी ज्यादा दिन नहीं चल पाई. मधुबाला के दिल में छेद होने की वजह से साल 1969 में उनकी मौत हो गई.
योगिता बाली
मधुबाला के जाने के बाद किशोर कुमार ने एक बार फिर अपना घर बसाने की सोची और 1976 में एक्ट्रेस योगिता बाली से शादी की. दोनों का रिश्ता दो सालों तक ही चल पाया और 1978 में दोनों का तलाक हो गया.
लीना चंद्रावरकर
साल 1980 में किशोर कुमार ने एक्ट्रेस लीना चंद्रावरकर से शादी की, हालांकि 1987 में एक्टर इस दुनिया को अलविदा कह दिया. किशोर कुमार के आखिरी दिनों कोई उनके साथ नहीं रहा. 1985 में प्रीतीश नंदी को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि उनका कोई दोस्त नहीं है, उन्हें अपने पेड़ों से बात करना ज्यादा पसंद है.