Sunday, 14 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

7 एपिसोड की सबसे धमाकेदार सीरीज, इसके आगे ‘दृश्यम’, ‘महाराजा’ सभी फेल

---विज्ञापन---

Thriller Series: अगर आप भी क्राइम, थ्रिल और सस्पेंस से भरपूर कहानियां पसंद करते हैं तो ये सीरीज खासकर आपके लिए हैं. शुरुआत से अंत तक सस्पेंस बनाए रखने वाली इस सीरीज को आप एक बार जरूर देख लें. 7 एपिसोड की इस सीरीज ने अपनी दमदार कहानी और चौंकाने वाले ट्विस्ट्स की वजह से लगातार दर्शकों का ध्यान खींचा है. IMDb पर इसे 7.8 की धांसू रेटिंग मिली है. चलिए इसके बारे में जानते हैं.

सबसे अलग है कहानी

इस क्राइम-थ्रिलर सीरीज की कहानी बाकी क्राइम-थ्रिलर फिल्मों से बिल्कुल अलग है. इसकी कहानी इमोशनल तरीके से दर्शकों को अपनी ओर खींचती है. सीरीज की कहानी एक छोटे से गांव की है, जहां एक उत्सव की रात गांव में एक व्यक्ति मरा हुआ पाया जाता है.

---Advertisement---

गांव में छिपे हैं कई राज

उस मरे हुए व्यक्ति की नन्ही बेटी मर्सी रहस्यमई तरीके से लापता हो जाती है. इसके बाद की कहानी में गांव के कई राज खुलने लगते हैं और झूठ और मजबूरियों का ऐसा सिलसिला शुरू होता है जो कई लोगों की जिंदगी बदल देता है.

कौन है अपराधी?

इस पूरे केस में गांव का एक साधारण फार्मासिस्ट भास्करन और उसकी पत्नी उलझ जाते हैं. दूसरी ओर पुलिस कॉन्सटेबल गौतम और मर्सी की मां एस्थर सच तक पहुंचने की कोशिश में जुटे रहते हैं. ऐसे में अपराधी कौन है और उसने ऐसा क्यों किया, जैसे सवाल दर्शक को अंत तक बांधे रखते हैं.

---Advertisement---

सीरीज की कास्ट

इस सीरीज में एक्टर पशुपति ने शानदार परफॉर्मेंस दी है. उनके साथ ही नेशनल अवॉर्ड विजेता लक्ष्मी प्रिया चंद्रमौली ने एक पीड़ित मां का किरदार बखूबी निभाया है. वहीं पुलिस कॉन्सटेबल गौतम के रूप में विधार्थ ने का भी किरदार खूब पसंद किया गया है.

क्लाइमेक्स देख रह जाएंगे हैरान

7 एपिसोड की इस सीरीज के अंतिम दो से तीन एपिसोड सबसे ज्यादा रोमांचक साबित होते हैं. कहानी के हर एक मोड़ पर ट्विस्ट और सस्पेंस देखने को मिलता है. इसका क्लाइमेक्स भी ऐसा है जो अंत तक सस्पेंस बरकरार रखने में सफल रहता है.

---Advertisement---

कौनसी सीरीज?

हम बात कर रहे हैं सीरीज ‘कुट्रम पुरिंधवनः द गिल्टी वन’ की, जिसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म Sony LIV पर तमिल के साथ-साथ हिंदी, तेलुगू और मलयालम भाषा में भी देख सकते हैं.

First published on: Jun 14, 2026 05:52 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola