Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

9.6 की रेटिंग वाली ये थ्रिलर सीरीज Prime Video पर काट रही है बवाल, 5 एपिसोड में भर-भरकर मिलेगा सस्पेंस

---विज्ञापन---

TVF की ज्यादातर वेब सीरीजें रिलीज के बाद चर्चा में आ ही जाती हैं. ये सीरीज अपनी दमदार कहानियों और कलाकारों की बेहतरीन एक्टिंग के लिए पसंद की जाती हैं. इनमें 'पंचायत' से लेकर 'परमानेंट रूममेट्स' तक जैसी कई लोकप्रिय सीरीज शामिल हैं. वहीं, इन दिनों प्राइम वीडियो पर TVF की एक वेब सीरीज तेजी से ट्रेंड कर रही है. इतना ही नहीं, IMDb पर 9.6 की शानदार रेटिंग पाने वाली इस सीरीज में भरपूर सस्पेंस और थ्रिल देखने को मिलेगा.

इस सीरीज को मिली सबसे ज्यादा रेटिंज

हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं, वह TVF की सबसे ज्यादा रेटिंग पाने वाली सीरीज बन गई है. इसने कई लोकप्रिय सीरीजों को पीछे छोड़ दिया है. साथ ही, यह प्राइम वीडियो की मस्ट-वॉच वेब सीरीजों में शामिल हो गई है.

---Advertisement---

सपने वर्सेज एवरीवन

दरअसल, हम बात कर रहे हैं 'सपने वर्सेज एवरीवन 2' की. इसका पहला सीजन 2023 में आया था और दूसरा सीजन हाल ही में रिलीज हुआ है. TVF के बैनर तले बनी इस सीरीज का निर्देशन अंबरीश वर्मा ने किया है. इसमें अंबरीश वर्मा, परमवीर चीमा और नवीन कस्तूरिया मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं.

क्या है सपने वर्सेज एवरीवन 2 की कहानी

अगर कहानी की बात करें तो यह प्रशांत और जिमी के इर्द-गिर्द घूमती है. इसमें प्रशांत मुंबई में एक्टर बनने के लिए संघर्ष करता है, जबकि जिमी अपने मामा से बदला लेने की चाह में जी रहा है. पांच एपिसोड वाली इस सीरीज में दमदार कहानी, सस्पेंस और थ्रिल का भरपूर तड़का देखने को मिलता है.

---Advertisement---

सपने वर्सेज एवरीवन 2 को मिली पिछली सीजन से ज्यादा रेटिंग

बता दें कि 'सपने वर्सेज एवरीवन 2' के पहले सीजन को IMDb पर 9.2 की रेटिंग मिली थी. वहीं, दूसरे सीजन को और भी शानदार प्रतिक्रिया मिली है. इसे कुल मिलाकर IMDb पर 9.6 की रेटिंग हासिल हुई है. इतना ही नहीं, दूसरे सीजन के हर एपिसोड को 9.2 से अधिक रेटिंग मिली है.

सपने वर्सेज एवरीवन के हर एपिसोड को मिली शानदार रेटिंग

अगर हर एपिसोड की रेटिंग की बात करें तो पहले एपिसोड को 9.7, दूसरे एपिसोड को 9.7, तीसरे एपिसोड को 9.7, चौथे एपिसोड को 9.7 और पांचवें एपिसोड को 9.8 की रेटिंग मिली है.

---Advertisement---
First published on: Jun 23, 2026 09:03 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola