---विज्ञापन---

रिलीज से पहले ही ‘Raja Shivaji’ पर सेंसर बोर्ड ने चलाई कैंची, फिल्म से हटाए गए ये सीन? रनटाइम ने उड़ाए सबके होश

रितेश देशमुख के ड्रीम प्रोजेक्ट 'राजा शिवाजी' को सेंसर बोर्ड ने U/A सर्टिफिकेट के साथ हरी झंडी दे दी है, लेकिन इसके साथ ही कुछ बड़े बदलावों के निर्देश भी दिए हैं. 1 मई 2026 को रिलीज होने वाली इस फिल्म ने अपने रनटाइम से सबको हैरान कर दिया है. यह फिल्म 3 घंटे से ज्यादा लंबी है. फिल्म में शिवाजी महाराज के स्वराज के संघर्ष को दिखाया गया है. जेनेलिया देशमुख द्वारा निर्मित इस फिल्म में संजय दत्त और अभिषेक बच्चन जैसे सितारे भी नजर आएंगे. सेंसर बोर्ड ने ऐतिहासिक तथ्यों की स्पष्टता और कुछ हिंसात्मक दृश्यों पर कैंची चलाकर मेकर्स को फिल्म में सुधार करने को कहा है.

3 घंटे से भी ज्यादा लंबा रनटाइम

फिल्म का मराठी वर्जन 195 मिनट यानी 3 घंटे 15 मिनट और 5 सेकंड का है. इस लंबी अवधि के साथ यह फिल्म 'एनिमल' और 'पुष्पा 2' जैसे क्लब में शामिल हो गई है. मेकर्स का मानना है कि शिवाजी महाराज के विशाल जीवन को दिखाने के लिए इतना समय जरूरी था.

---Advertisement---

इन दृश्यों पर चली सेंसर की कैंची

सेंसर बोर्ड ने फिल्म के दो प्रमुख दृश्यों में बदलाव कराए हैं. पहला, एक छोटे बच्चे का गला काटने वाले दृश्य को संशोधित करने के निर्देश दिए गए. दूसरा, फिल्म के कुछ म्यूट विजुअल्स (शांत दृश्य) में ऑडियो जोड़ने के लिए कहा गया है ताकि कहानी का प्रवाह स्पष्ट रहे.

ऐतिहासिक प्रमाणों की मांग

सीबीएफसी ने मेकर्स से उन ऐतिहासिक संदर्भों (Historical References) की जानकारी मांगी है, जिनके आधार पर फिल्म की स्क्रिप्ट, डायलॉग्स और गाने लिखे गए हैं. बोर्ड चाहता है कि इतिहास के साथ कोई छेड़छाड़ न हो और दर्शकों तक सही जानकारी पहुंचे.

---Advertisement---

डिस्क्लेमर और टेक्स्ट स्लेट्स

बोर्ड ने निर्माताओं को निर्देश दिया है कि फिल्म की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाओं के साथ उनकी सटीक तारीखें और टेक्स्ट स्लेट्स (लिखी हुई जानकारी) डाली जाएं. साथ ही, डिस्क्लेमर को और अधिक स्पष्ट करने और जरूरत पड़ने पर वॉयसओवर जोड़ने को भी कहा गया है.

सितारों से सजी बड़ी स्टारकास्ट

फिल्म में रितेश देशमुख 'स्वराज' की लड़ाई लड़ते नजर आएंगे. उनके अलावा फिल्म में जेनेलिया, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन और फरदीन खान जैसे दिग्गज कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है.

First published on: Apr 25, 2026 09:40 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.