---विज्ञापन---

The Kerala Story 2 थिएटर के बाद अब OTT पर धुंआ उड़ाने आ रही, जानें कब और कहां देखें फिल्म?

थिएटर में चर्चा बटोरने के बाद अब The Kerala Story 2: Goes Beyond OTT पर दस्तक देने के लिए तैयार है. फिल्म मेकर Vipul Amrutlal Shah की इस फिल्म का प्रीमियर 8 मई को ZEE5 पर किया जाएगा. खास बात ये है, कि दर्शक इसे हिंदी के साथ-साथ तेलुगू, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी देख सकेंगे.

ये फिल्म अपनी पहली कड़ी की कहानी को आगे बढ़ाते हुए, तीन अलग-अलग राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश और केरल की तीन युवतियों की जिंदगी पर आधारित है. शुरुआत में उनकी कहानियां प्यार और भरोसे से भरी लगती हैं, लेकिन धीरे-धीरे हालात बदलते हैं, और रिश्ते कंट्रोल और धोखे में बदल जाते हैं.

---Advertisement---

फिल्म इसी इमोशनल सफर के जरिए ये दिखाने की कोशिश करती है, कि किस तरह लोगों की कमजोरियों का फायदा उठाया जा सकता है. फिल्म का डायरेक्शन कामाख्या नारायण सिंह ने किया है, इसमें अदिति भाटिया, उल्का गुप्ता और ऐश्वर्या ओझा लीड रोल में नजर आती हैं.

तीनों कलाकारों ने अपने किरदारों के जरिए अलग-अलग इमोशनल स्ट्रगल को दिखाने की कोशिश की है. फिल्ममेकर विपुल शाह का कहना है, कि ये फिल्म सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं, बल्कि लोगों को सोचने और सवाल उठाने के लिए इंस्पायर्ड करने के मकसद से बनाई गई है.

---Advertisement---

उनके अनुसार, ये कहानी समाज के उन पहलुओं को सामने लाती है, जिन्हें अकसर नजरअंदाज कर दिया जाता है. वहीं, अदिति भाटिया ने इसे अपने करियर का चैलेंजिंग एक्सपीरियंस बताया और कहा कि फिल्म की कहानी लंबे समय तक दर्शकों के साथ रहती है.

उल्का गुप्ता ने भी अपने किरदार को बेहद इमोशनल बताया. उन्होंने कहा, कि ये फिल्म दर्शकों को सहज महसूस नहीं कराती, बल्कि उन्हें सोचने पर मजबूर करती है. हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन औसत रहा.

भारत में इसने करीब 52.92 करोड़ रुपये और दुनियाभर में लगभग 62.33 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके बावजूद, फिल्म अपने विषय और विवादों के कारण लगातार चर्चा में बनी रही. अब OTT रिलीज के साथ उम्मीद की जा रही है, कि The Kerala Story 2: Goes Beyond ज्यादा बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंचेगी और एक बार फिर बहस का विषय बनेगी.

First published on: Apr 24, 2026 04:24 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.