---विज्ञापन---
Medha Shankr संग डेटिंग रूमर्स के बीच मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट हुए Samay Raina, मास्क से हसीना ने छिपाया चेहरा
समय रैना आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं हैं. वह एक पॉपुलर स्टैंड-अप कॉमेडियन हैं, जो अक्सर अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं. हालांकि, 'इंडियाज गॉट लेटेंट' की वजह से वह विवादों में घिर गए थे. वहीं, हाल ही में इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पहले किए गए वादों का उल्लंघन करने पर समय रैना के साथ-साथ रणवीर अल्लाहबादिया और आशीष चंचलानी पर भी कार्रवाई की है. कोर्ट ने तीनों को 3-3 लाख रुपये का जुर्माना भरने का निर्देश दिया है.
मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट हुए समय रैना
इन सबके बीच समय रैना एक्ट्रेस मेधा शंकर के साथ डेटिंग की अफवाहों को लेकर भी चर्चा में हैं. हालांकि, इन अफवाहों के बीच समय एक मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट हुए हैं. इसके बाद उस मिस्ट्री गर्ल के साथ उनकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. इसे लेकर लोग कयास लगाने लगे हैं कि आखिर वह किसे डेट कर रहे हैं.
मास्क से चेहरा छिपाती दिखीं मिस्ट्री गर्ल
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें समय रैना एक अनजान लड़की के साथ एक स्थान से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं. उस लड़की ने अपने चेहरे को मास्क से ढका हुआ था. स्टैंड-अप कॉमेडियन की एक झलक पाने के लिए वहां मौजूद पपराजी और फैंस की भारी भीड़ ने उन्हें घेर लिया.
मिस्ट्री गर्ल संग उड़ी समय रैना की डेटिंग की अफवाह
इस अफरा-तफरी के बीच समय रैना उस लड़की का हाथ थामे हुए भीड़ के बीच से उसे सावधानी से बाहर निकालते नजर आए. इसके बाद दोनों एक कार तक पहुंचे. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच समय रैना की डेटिंग लाइफ को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई है. वहीं, अनजान लड़की को लेकर समय काफी प्रोटेक्टिव नजर आए, जिसके बाद लोग कयास लगाने लगे कि क्या वह उनकी कथित गर्लफ्रेंड हैं. हालांकि इसपर समय रैना ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है.
मेधा शंकर संग डेटिंग की उड़ चुकी हैं अफवाहें
हालांकि, उस युवती की पहचान अब तक गुप्त है. किसी अनजान लड़की के साथ समय रैना का इस तरह नजर आना उनके फैंस के लिए हैरान करने वाली बात है. दरअसल, पिछले कुछ समय से ऐसी चर्चाएं हैं कि समय रैना और '12वीं फेल' फेम एक्ट्रेस मेधा शंकर को डेट कर रहे हैं. हालांकि, इन खबरों पर अब तक न तो मेधा शंकर और न ही समय रैना ने कोई रिएक्शन दिया है. समय रैना और मेधा शंकर के कथित रिश्ते की अफवाहें तब शुरू हुईं, जब दोनों को एक ही जगह पर देखा गया था. सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में दावा किया गया था कि पपराजी को देखते ही दोनों अलग-अलग चलने लगे थे. इसके बाद फैंस ने उनके रिश्ते को लेकर कयास लगाने शुरू कर दिए.
समय रैना पर कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बता दें कि 14 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना पर जुर्माना लगाया. मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस जे.वी. मोहन की बेंच ने स्टैंड-अप कॉमेडियन को दो सप्ताह के भीतर जुर्माना भरने का आदेश दिया. बेंच ने पाया कि उन्होंने कोर्ट के सामने किए गए वादों का पालन नहीं किया. कोर्ट को बताया गया कि समय रैना ने अब तक अपने शो में किसी भी दिव्यांग व्यक्ति को आमंत्रित नहीं किया है. यह याचिका क्योर SMA इंडिया फाउंडेशन की ओर से दायर की गई थी. कोर्ट ने इसे उनके वादों का उल्लंघन माना.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.