---विज्ञापन---
रवि किशन की बेटी इशिता ने बॉलीवुड को साइड कर चुना इंडियन आर्मी का जज्बा, बनीं महिला अग्निवीर
Ravi Kishan Daughter Ishita Shukla: मशहूर एक्टर रवि किशन की दो बेटियां हैं. एक बेटी रीवा किशन एक्टिंग की दुनिया में नाम बना रही हैं. वहीं एक्टर की दूसरी बेटी इशिता ने वर्दी पहनकर देश की सेवा का रास्ता चुना है.
Ravi Kishan Daughter Ishita Shukla: फिल्मी दुनिया में अक्सर देखा जाता है कि स्टारकिड्स कुछ समय के बाद अपने माता-पिता की तरह फिल्मी दुनिया में नाम बनाते हैं. लेकिन भोजपुरी सुपरस्टार और गोरखपुर से सांसद रवि किशन की बेटी इशिता शुक्ला की ने एक अलग राह चुनी. तमाम करियर ऑप्शन होते हुए इशिता ने इंडियन आर्मी में जाने का फैसला किया. आइए आज रवि किशन की बेटी इशिता शुक्ल के बारे में सबकुछ जानते हैं.
रवि किशन की बेटी इशिता शुक्ला
इशिता शुक्ला ने अपनी पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय के राजधानी कॉलेज से की है. यहां कॉलेज के दौरान ही उन्होंने नेशनल कैडेट कॉर्प्स (NCC) की 7 गर्ल्स बटालियन, दिल्ली निदेशालय को जॉइन किया. यहीं से उन्होंने देश सेवा की राह चुनी.
कलेकगे के दिनों से चुना इंडियन आर्मी का जज्बा
NCC में रहते हुए इशिता को साल 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की NCC रैली में मौजूद करीब 1,500 कैडेट्स में से एडिशनल डायरेक्टर जनरल NCC द्वारा ‘Award for Excellence' के लिए सिलेक्ट किया गया. उन्हें इसी साल कॉलेज का ‘Best Cadet' से भी नवाजा गया.
गणतंत्र दिवस परेड में भी लिया भाग
इशिता ने 26 जनवरी 2023 की गणतंत्र दिवस परेड में भी भाग लिया. रिपब्लिक डे कैंप में शामिल 659 महिला कैडेट्स में से केवल 148 कैडेट्स को कर्तव्य पथ पर मार्च करने का अवसर मिला और इशिता भी उनमें शामिल थीं. उस समय रवि किशन ने भी अपनी बेटी की इस अचीवमेंट को शेयर किया था.
पिता रवि किशन को थी चिंता
जून 2023 में 21 साल की हुईं इशिता ने महिला अग्निवीर के रूप में रक्षा बलों में प्रवेश किया. इसपर रवि किशन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि शुरुआत में वो अपनी बेटी को इतनी कठिन ट्रेनिंग वाले रास्ते पर भेजने को लेकर चिंतित थे, लेकिन इशिता को खुद के फैसले पर विश्वास था और वो अडिग रहीं.
देश के लिए समर्पित इशिता
फिल्मी दुनिया की तमाम चमक-धमक छोड़ इशिता ने देश सेवा का रस्ता चुना, जो किसी प्रेरणा से कम नहीं है. दिलचप्स बात ये कि उनकी बहन रीवा किशन एक्टिंग की दुनिया से जुड़ी हैं, वहीं इशिता ने देश सेवा का रास्ता चुना.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.