Thursday, 13 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेस ने दुनिया को कहा अलविदा, 76 की उम्र में हुआ निधन

फिल्म और टेलीविजन की मशहूर और दिग्गज अभिनेत्री का 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. उनके निधन की खबर से मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है और फैंस व साथी कलाकार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

मनोरंजन जगत और टेलीविजन की दुनिया से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. कई दशकों तक अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली दिग्गज अभिनेत्री का निधन हो गया है. 76 वर्ष की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. अपने करियर में कई सुपरहिट सीरियल्स और यादगार किरदार निभाने वाली इस अभिनेत्री के जाने से फिल्म और टीवी जगत में मातम पसर गया है. उनके पूर्व साथी ने सोशल मीडिया पर इस दुखद खबर की पुष्टि करते हुए भावुक संदेश शेयर किया है.

76 साल की उम्र में निधन

टेलीविजन और थियेटर की लोकप्रिय ब्रिटिश अभिनेत्री शेरिल हॉल (Cheryl Hall) का 76 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. उनके पूर्व साथी और मशहूर अभिनेता रॉबिन एस्कविथ ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर इस दुखद खबर की आधिकारिक पुष्टि की है.

---विज्ञापन---

‘द बिल’ और ‘ईस्टएंडर्स’ में दमदार काम

शेरिल हॉल ने लोकप्रिय टीवी शोज ‘द बिल’ (The Bill) और ‘ईस्टएंडर्स’ (EastEnders) में अपनी दमदार एक्टिंग की गहरी छाप छोड़ी. साल 1984 से 1988 के बीच उन्होंने ‘द बिल’ में साडी का किरदार निभाया था और 2007 में वह एक बार फिर इस शो का हिस्सा बनी थीं.

‘सिटीजन स्मिथ’ से मिली खास पहचान

उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता कॉमेडी शो ‘सिटीजन स्मिथ’ (Citizen Smith) से मिली, जिसमें उन्होंने मुख्य किरदार वुल्फी की प्रेमिका की भूमिका निभाई थी. इस शो में उनके साथ उनके तत्कालीन पति रॉबर्ट लिंडसे भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे.

---विज्ञापन---

‘डॉक्टर हू’ में किया यादगार एक्टिंग

शेरिल हॉल ने प्रसिद्ध साइंस-फिक्शन शो ‘डॉक्टर हू’ (Doctor Who) के मशहूर एपिसोड ‘कार्निवल ऑफ मॉन्स्टर्स’ में भी अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा था. इसके अलावा उन्होंने ‘कैजुअल्टी’, ‘इन्स्पेक्टर मोर्स’ और ‘लंदन इज बर्निंग’ जैसे कई कल्ट क्लासिक टीवी शोज में काम किया.

कला जगत में शोक की लहर

उनके निधन के बाद से ही फिल्म और टीवी जगत के सितारे उन्हें याद कर रहे हैं. रॉबिन एस्कविथ ने उन्हें 60 के दशक की बेहद निडर, साहसी और करिश्माई अभिनेत्री बताया. सोशल मीडिया पर उनके फैंस और निर्देशक उन्हें याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Aug 13, 2026 03:32 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola