Wednesday, 15 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

3 घंटे 52 मिनट की इस फिल्म ने OTT पर तोड़े सारे रिकॉर्ड, 1 महीने बाद भी ट्रेंडिंग लिस्ट में दबदबा

---विज्ञापन---

इस फिल्म ने हिंदी सिनेमा में एक नया इतिहास लिख डाला. सिनेमाघरों में महीनों तहलका मचाने के बाद अब ये फिल्म ओटीटी पर भी कामयाबी के झंडे गाड़ रही है. इसका क्रेज लोगों में हर दिन तेजी से बढ़ता रहा है, यही वजह है कि इसने 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करके भारत की 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म के तौर पर रिकॉर्ड कायम किया और बॉलीवुड की सबसे कमाऊ फिल्म के रूप में स्थापित हुई. चलिए फिल्म के बारे में जानते हैं.

कौनसी फिल्म?

हम बात कर रहे हैं रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ की, जिसे 5 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म JioHotstar पर और फिर 19 जून को Netflix पर रिलीज किया गया और अब, लगभग 1 महीनेबाद भी इसने दोनों प्लेटफॉर्म्स पर तहलका मचा रखा है. दोनों प्लेटफॉर्म पर ये फिल्म टॉप 10 ट्रेंडिंग फिल्मों की लिस्ट छाई हुई है.

---Advertisement---

फिल्म की कहानी

धुरंधर 2 साल 2025 में आई फिल्म धुरंधर के आगे की कहानी है. कहानी जसकिरत सिंह रंगी (रणवीर सिंह) के बारे में है, जो एक भारतीय जासूस है और कराची में जाकर अंडरवर्ल्ड को खत्म करने का काम करता है. जसकीरत हमजा अली मजारी बनकर कराची के ल्यारी कस्बे में जाता है.

IMDb रेटिंग

स्पाई और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म की स्टोरीटेलिंग इतनी शानदार है कि फैंस के बीच आज भी इसका क्रेज देखने को मिलता है. IMDb पर फिल्म को 8.2/10 की बेहतरीन रेटिंग मिली है. 3 घंटे 52 मिनट लंबी होने के बावजूद भी दर्शक इसे देखते हुए एक मिनट के लिए भी बोर नहीं होते.

---Advertisement---

फिल्म की कास्ट

धुरंधर 2 में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं. उनके अलावा इसमें सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, दानिश पंडोर, संजय दत्त, आर. माधवन और गौरव गेरा जैसे शानदार कलाकार शामिल हैं.

ओटीटी पर टॉप ट्रेंडिंग

धुरंधर 2 सिर्फ एक फिल्म नहीं, ये एक बहुत बड़ा सिनेमैटिक एक्सपीरियंस भी है. अगर आपने अभी तक इसे नहीं देखी है तो आप बहुत कुछ मिस कर रहे हैं. फिल्म नेटफ्लिक्स और जियोहॉटस्टार पर लगातार टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है.

---Advertisement---
First published on: Jul 15, 2026 05:40 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola