---विज्ञापन---
JioHotstar पर 6 एपिसोड की इस सीरीज ने रचा इतिहास, सबसे ज्यादा देखी जाने वाली बनी सीरीज
Most Watched JioHotstar Series: राजकुमार हिरानी के प्रोडक्शन में बनी वेब सीरीज 'प्रीतम एंड पेड्रो' ने ओटीटी की दुनिया में आते ही बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. महज 6 एपिसोड की इस क्राइम-कॉमेडी थ्रिलर ने जियो हॉटस्टार पर ऐसा धमाका किया कि प्लेटफॉर्म की अब तक की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज बन गई. इसके साथ ही इसने 'ठुकरा के मेरा प्यार', 'लाफ्टर शेफ्स' और 'मिस्त्री' जैसे पॉपुलर शोज को भी पीछे छोड़ दिया है.
कब रिलीज हुई सीरीज?
3 जुलाई को रिलीज हुई 'प्रीतम एंड पेड्रो' को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. रिलीज के कुछ ही दिनों में यह जियो हॉटस्टार की सबसे बड़ी स्क्रिप्टेड ओपनिंग हासिल करने वाली सीरीज बन गई. सिर्फ हिंदी ही नहीं, बल्कि तमिल, तेलुगु, मलयालम, बंगाली, मराठी और कन्नड़ समेत कई भाषाओं में भी यह लगातार ट्रेंड कर रही है. इससे साफ है कि इसकी कहानी हर भाषा के दर्शकों को पसंद आ रही है.
क्या है सीरीज में खास?
इस सीरीज की एक और खास बात यह है कि इसके जरिए राजकुमार हिरानी के बेटे वीर हिरानी ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा है. उनके साथ अरशद वारसी, विक्रांत मैसी, बोमन ईरानी और मोना सिंह जैसे दमदार कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. सीरीज का निर्देशन अविनाश अरुण धवरे ने किया है.
दर्शकों से मिल रहा प्यार
सीरीज की सफलता पर खुशी जताते हुए राजकुमार हिरानी ने कहा कि दर्शकों का प्यार उनके लिए सबसे बड़ा सम्मान है. उन्होंने बताया कि लोग इस शो को लगातार बिंज वॉच कर रहे हैं और दोबारा भी देख रहे हैं. उनके मुताबिक, अक्सर कहा जाता है कि ओटीटी पर सिर्फ डार्क और गंभीर कहानियां ही चलती हैं, लेकिन 'प्रीतम एंड पेड्रो' ने साबित कर दिया कि अगर कहानी दिल को छूने वाली हो, हंसाए और भावुक भी करे, तो दर्शक उसे जरूर अपनाते हैं.
राजकुमार हिरानी कहा धन्यवाद
हिरानी ने यह भी कहा कि अलग-अलग भाषाओं में शो को मिला प्यार इस बात का सबूत है कि अच्छी कहानियों की कोई भाषा नहीं होती. उन्होंने जियो हॉटस्टार का भी धन्यवाद किया, जिसने इस सीरीज को देशभर के दर्शकों तक पहुंचाया.
आईएमडीबी पर मिली धांसू रेटिंग
क्राइम, कॉमेडी और थ्रिल का शानदार कॉम्बो मानी जा रही 'प्रीतम एंड पेड्रो' को आईएमडीबी पर 8.0 की रेटिंग मिली है. सिर्फ 6 एपिसोड में पूरी होने वाली यह सीरीज फिलहाल ओटीटी दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है और सोशल मीडिया पर भी इसकी खूब चर्चा हो रही है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.