---विज्ञापन---
OTT Release This Week: ‘धुरंधर 2’ से लेकर ‘कर्तव्य’ तक, OTT पर आ रहीं ये 5 धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज, जमकर होगा एंटरटेनमेंट
OTT Release This Week: OTT पर हर हफ्ते कुछ न कुछ खास होता है. इस हफ्ते यहां रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' से लेकर सैफ अली खान की फिल्म 'कर्त्तव्य' तक, एक से बढ़कर एक फिल्में और सीरीज आ रही हैं. इसे हफ्ते ओटीटी पर काफी कुछ शानदार होने वाला है. घर बैठे आप कई शानदार फिल्मों और सीरीज को इस हफ्ते OTT पर एन्जॉय कर सकेंगे. चलिए पूरी लिस्ट देखते हैं.
धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge)
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम देश की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर धुरंधर: द रिवेंज का है. रणवीर सिंह की ये स्पाई थ्रिलर फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म JioHotstar पर रिलीज होगी. 15 मई से आप इसे घर बैठे एन्जॉय कर सकेंगे. बात करें फिल्म की तो धुरंधर: द रिवेंज यानी धुरंधर 2 साल 2025 में आई फिल्म धुरंधर की सीक्वल है. इसे आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे शानदार कलाकार लीड रोल में हैं.
इंस्पेक्टर अविनाश 2 (Inspector Avinash Season 2)
रणदीप हुड्डा स्टारर वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश का दूसरा सीजन भी ओटीटी पर दस्तक देने को तैयार है. इस सीरीज की कहानी यूपी के सुपर-कॉप अविनाश मिश्रा की सच्ची घटनाओं पर आधारित है. इसका पहला सीजन दर्शकों को काफी पसंद आया था. क्राइम और थ्रिल से भरपूर इस सीरीज का दूसरा सीजन JioHotstar पर 15 मई को रिलीज हो रहा है.
कर्तव्य (Kartavya)
सैफ अली खान की ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर 15 मई को दस्तक दे रही है. हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जो दर्शकों को काफी पसंद आया है. ये फिल्म झमली थाने के SHO पवन मलिक की कहानी पर आधारित है. इसमें एक पुलिसवाला अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी के बीच मुसीबतों का सामना करता है.
एग्जाम (Exam)
7 एपिसोड वाली ये थ्रिलर सीरीज पेपर लीक नेटवर्क की कहानी दिखाती है. इसमें एक लड़की के जज्बे को दिखाया जाता है कि कैसे वो इतने बड़े घोटाले से मुकाबला करती है. इस सीरीज में आपको जबरदस्त एक्शन और सस्पेंस भी देखने को मिलेगा. ये सीरीज Amazon Prime Video पर 15 मई को रिलीज हो रही है.
बरलिन एंड द लेडी विद एन अरमाइन (Berlin and the Lady with an Ermine)
नेटफ्लिक्स की ये सीरीज मनी हाइस्ट के बर्लिन पर बेस्ड ड्रामा सीरीज है. इसमें नई हिस्ट के लिए सेविले में गैंग को बुलाया जाता है और द विंची मास्टरपीस चुराने की प्लानिंग बनती है. इसे आप 15 मई 2026 से नेटफ्लिक्स पर एन्जॉय कर सकते हैं.