---विज्ञापन---
New OTT releases to watch this weekend: घर बैठे एन्जॉय करें ये 5 नई फिल्में-सीरीज
New OTT releases to watch this weekend: ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर हाल ही में रिलीज हुई नई फिल्में-सीरीज आप इस वीकेंड आराम से घर बैठे एन्जॉय कर सकते हैं.
New OTT releases to watch this weekend: ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई नई फिल्में और सीरीज आ चुकी हैं. शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की रोमांटिक-कॉमेडी 'कॉकटेल 2' से लेकर कंगना रनौत की जबरदस्त मेडिकल ड्रामा 'भारत भाग्य विधाता' और एलन रिचसन की एक्शन से भरपूर ड्रामा 'रीचर' के नए सीजन तक, इस हफ्ते की रिलीज में हर किसी के लिए शानदार मनोरंजन है. आइए इस हफ्ते रिलीज हुई उन 5 बेहतरीन फिल्मों और सीरीज की पूरी लिस्ट देखें जिन्हें आप अपनी वीकेंड वॉचलिस्ट में जरूर शामिल करना चाहेंगे.
Bharat Bhhagya Viddhaata - ZEE5
26/11 के भयानक मुंबई आतंकी हमलों की पृष्ठभूमि पर आधारित ये एक जबरदस्त मेडिकल ड्रामा फिल्म है. भारत भाग्य विधाता, कामा और एल्ब्लेस हॉस्पिटल के उन हेल्थकेयर वर्करों पर केंद्रित है जो अपने मरीजों की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालते हैं. ये फिल्म ZEE5 पर मौजूद हैं.
The Traitors Season 2 - Amazon Prime Video
करण जौहर द्वारा होस्ट किया जाने वाला ये रियलिटी कॉम्पिटिशन शो, सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स के एक नए ग्रुप के साथ लौट आया है. शो में कंटेस्टेंट्स एक बड़े कैश प्राइज के लिए मुकाबला करते नजर आ रहे हैं. इस शो को आप Amazon Prime Video पर देख सकते हैं.
Cocktail 2 - Netflix
कॉकटेल 2, होमी अदजानिया की 2012 की रोमांटिक कॉमेडी 'कॉकटेल' की स्पिरिचुअल फॉलो-अप है. फिल्म कुणाल (शाहिद कपूर) और दिया (रश्मिका मंदाना) की कहानी है. कुणाल और दिया एक ऐसे कपल हैं, जिनके रिश्ते की परीक्षा शादी के बढ़ते दबाव के कारण होती है. इस सब से कुछ समय के लिए दूर होने की उम्मीद में, वे सिसिली जाते हैं, जहां उनकी मुलाकात दिया की बेफिक्र दोस्त एली (कृति सेनन) से होती है. दिया से एली से कुणाल की वफादारी परखने के लिए उसे अपने प्यार में फंसाने को कहती है, लेकिन एली को सच में कुणाल से प्यार हो जाता है. फिल्म आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
Reacher Season 4 - Amazon Prime Video
एलन रिचसन, ली चाइल्ड के बेस्ट-सेलिंग नॉवेल्स पर आधारित एक्शन थ्रिलर के चौथे सीजन में जैक रीचर के तौर पर वापसी हो चुकी है. इस बार, सबवे पर एक अजनबी से अचानक हुई मुलाकात, पूर्व मिलिट्री इन्वेस्टिगेटर को ताकतवर दुश्मनों से जुड़ी एक खतरनाक साजिश में खींच लेती है. Prime Video पर आप इसकी पूरी कहानी देख सकते हैं.
Don't Say Good Luck - Netflix
सोफी (सनी सैंडलर), जो 15 साल की थिएटर स्टूडेंट है, को अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा मौका तब मिलता है जब उसे अपने स्कूल के म्यूजिकल में लीड रोल के लिए चुना जाता है. लेकिन, उसकी खुशी पर उस बुरी खबर का साया पड़ जाता है कि उसकी मां का कैंसर वापस आ गया है. ऐसे में अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी परफॉर्मेंस की तैयारी करते हुए, सोफी को अपने परिवार की समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है. नेटफ्लिक्स पर आई इसकी कहानी देख सकते हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.