Monday, 24 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

New OTT releases (August 24-August 30): बॉबी देओल की ‘बंदर’ से लेकर ‘माइकल’ तक, ओटीटी पर इस हफ्ते आ रहीं ये 7 शानदार फिल्में-सीरीज

New OTT releases (August 24-August 30): ओटीटी पर इस हफ्ते यानी 24 अगस्त से लेकर 30 अगस्त तक कई शानदार फिल्में-सीरीज रिलीज हो रही हैं. बंदर' से लेकर 'माइकल' और 'चुंबक' तक—इस हफ्ते ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का जबरदस्त तड़का लगने वाला है.

New OTT releases (August 24-August 30): ओटीटी पर हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी शानदार फिल्में और सीरीज दस्तक दे रही हैं. इस हफ्ते Netflix, Amazon Prime Video, JioHotstar और दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर कई नई फिल्में और सीरीज दस्तक दे रही हैं. बॉबी देओल की क्राइम थ्रिलर फिल्म 'बंदर' इस हफ्ते ZEE5 पर रिलीज होगी. इसके अलावा, फैमिली और ड्रामा से भरपूर फिल्म 'चुंबक'; हाई-स्टेक्स इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर 'बबीता सिंह रिपोर्टिंग'; पॉप आइकन माइकल जैक्सन की जिंदगी पर बनी बायोपिक 'माइकल'; और रोमांटिक K-ड्रामा 'फोर हैंड्स, टू सोनाटास' भी आ रही हैं. आइए पूरी लिस्ट देखते हैं.

The Last Sunrise - Amazon Prime Video (August 26)

'द लास्ट सनराइज' एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है. इसकी कहानी राय (माया रेफिको) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक कॉलेज स्टूडेंट है और एक गंभीर बीमारी से जूझ रही है. स्पेन के मलोरका में गर्मियों की एक ट्रिप के दौरान उसे जूलियन (फर्नांडो लिंडेज) से प्यार हो जाता है. इसके बाद राय को अपनी पर्सनल लाइफ में काफी कुछ झेलना पड़ता है.

---Advertisement---

Chumbak - Netflix (August 28)

चुंबक एक पारिवारिक ड्रामा सीरीज है, जिसकी कहानी मुंबई के एक मोहल्ले में अगल-बगल रहने वाले पांच अलग-अलग परिवारों के इर्द-गिर्द घूमती है. इसमें पड़ोसियों के बीच शानदार कहानी देखने को मिलती है, जो आपका दिल जीत लेगी.  

Babita Singh Reporting - Amazon Prime Video (August 28)

बबीता "बेबी" सिंह (निमिषा सजयन) एक ऐसी नई पुलिस ऑफिसर है जो सबको खुश रखने की कोशिश करती है. वो अपनी भाभी की गोद भराई की रस्म में शामिल होने के लिए सस्पेंड हो जाती है. लेकिन, जब वो वापस लौटती है, तो पहली ही रात उसके बचपन के दोस्त बंसी (बरुण सोबती) की हत्या हो जाती है. ऐसे में सच का पता लगाने के लिए बबीता चुपके से जांच शुरू करती है, जिसमें परिवार के गहरे धोखे और काले राज सामने आते हैं.

---Advertisement---

Part-Timers - JioHotstar (August 28)

ये तेलुगु सीरीज दो रूममेट्स, सिंधु और तेजु की कहानी है, जो बिल्कुल अलग-अलग बैकग्राउंड से आती हैं और जिनकी पर्सनैलिटी भी एक-दूसरे से एकदम अलग है. दोनों जिंदगी की रोजमर्रा की चुनौतियों का सामना करते हुए अपना सपना पूरा करना चाहती हैं.

Bandar - ZEE5 (August 28)

अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी यह जबरदस्त क्राइम थ्रिलर फिल्म अब ओटीटी पर आने को तैयार है. कहानी है समर मेहरा (बॉबी देओल) की, जो एक ऐसा टीवी स्टार है जिसका करियर ढलान पर है, और उसकी जिंदगी तब पूरी तरह उलट-पुलट हो जाती है जब उसकी एक्स-गर्लफ्रेंड उस पर रेप का आरोप लगाती है. इसके बाद समर को मीडिया ट्रायल, कोर्ट, कचहरी, और जेल से गुजरना पड़ता है.

---Advertisement---

Four Hands, Two Sonatas - Netflix (August 29)

'फोर हैंड्स, टू सोनाटास' एक शानदार हाई स्कूल में सेट एक रोमांटिक K-ड्रामा है. ये फिल्म ट्रेन यंग म्यूजिशियन के बीच जबरदस्त कॉम्पिटिशन, दोस्ती और रोमांस पर आधारित है. जैसे-जैसे उनकी जिंदगी एक-दूसरे से जुड़ती है, ये ड्रामा मुश्किल भरे टीनएज से लेकर जवान होने तक के उनके सफर को दिखाता है, जिसमें वो प्रोफेशनल म्यूजिशियन बनने के अपने सपनों को पूरा करने की कोशिश करते हैं.

Michael - JioHotstar (August 29)

ये पॉप आइकन माइकल जैक्सन की बायोपिक फिल्म है. इसमें माइकल जैक्सन के तेजी से मिली कामयाबी की कहानी है. इसमें 1960 के दशक में 'जैक्सन 5' के साथ उनके बचपन के दिनों से लेकर 1980 के दशक के आखिर में 'बैड वर्ल्ड टूर' के दौरान ग्लोबल सुपरस्टार बनने तक के सफर को दिखाया गया है. अगर आप पॉप आइकन माइकल जैक्सन के बारे में जानना चाहते हैं तो ये फिल्म आपको एक बार जरूर देखनी चाहिए.

---Advertisement---
First published on: Aug 24, 2026 03:00 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola