---विज्ञापन---
Netflix पर आते ही नंबर-1 बनी 10 एपिसोड की ये सीरीज, IMDb पर मिली है 8.5 की धांसू रेटिंग
Netflix Series: हाल ही में नेटफ्लिक्स पर आई इस सीरीज की कहानी देखकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे. इसकी कहानी एजुकेशन सिस्टम के इर्द-गिर्द घूमती है. दो दिन पहले ही ओटीटी पर रिलीज हुई इस सीरीज ने नेटफ्लिक्स पर बर्लिन 2 समेत टॉप ट्रेंडिंग सीरीज को पीछे कर दिया.
नेटफ्लिक्स की सीरीज
इस सीरीज की कहानी बड़ी दिलचस्प है. सीरीज 'एजुकेशनल राइट्स प्रोटेक्शन ब्यूरो' (ERPB) की है जो उन छात्रों और परिवारों को सजा देते हैं जो अपनी हद पार कर देते हैं.
कहानी
ERPB कॉलेज में बदमाशी करने वालों को सुधारते हैं और गलत पावर डायनामिक्स का पर्दाफाश करते हैं. इसके साथ ही वो शिक्षकों का खोया हुआ सम्मान वापस दिलाते हैं.
कौनसी सीरीज?
हम बात कर रहे हैं नेटफ्लिक्स पर हाल ही में रिलीज हुई सीरीज एक्शन थ्रिलर सीरीज 'टीच यू अ लेसन' (Teache You A Lesson) की, जो कोरियन ड्रामा सीरीज है.
सीरीज की कास्ट
हांग जोंग-चान के निर्देशन में बनी इस साउथ कोरियन एक्शन स्कूल ड्रामा की कहानी ली नाम-क्यू, किम दा-ही और मून जोंग-हो ने लिखी है. सीरीज में किम मु-येओल, ली सुंग-मिन, जिन की-जू और प्यो जी-हून लीड रोल में हैं.
नेटफ्लिक्स पर टॉप ट्रेंडिंग
ये कोरियन ड्रामा सीरीज इसी 5 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है और इसने आते ही यहां नंबर 1 पर अपनी जगह बना ली है. नेटफ्लिक्स पर इसने द वंडरफूल्स, बर्लिन जैसे पॉपुलर वेब सीरीज को पीछे कर दिया है. IMDb पर इसे 8.5 की धांसू रेटिंग मिली है.