---विज्ञापन---

Back

28 मई को Netflix पर एक साथ रिलीज होंगी ये 3 बड़ी फिल्में-सीरीज, मिलेगा एंटरटेनमेंट का जबरदस्त डोज

---विज्ञापन---

Netflix Releases: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हर हफ्ते कुछ न कुछ खास होता है. इस हफ्ते 28 मई को नेटफ्लिक्स पर तीन सबसे बड़ी सीरीज-मूवीज रिलीज हो रही हैं. घर बैठे आपको ड्रामा, एक्शन और कॉमेडी का जबरदस्त कॉम्बिनेशन मिलने वाला है. लिस्ट में एक इंटरनेशनल सीरीज, दूसरी एक्शन और थ्रिल से भरपूर फिल्म और तीसरी एक डार्क कॉमेडी फिल्म है. आइए जानते हैं.

फोर सीजन्स सीजन 2

लिस्ट में पहला नाम नेटफ्लिक्स की पॉपुलर सीरीज फोर सीजन्स का दूसरा सीजन का है. इस सीरीज का पहला सीजन काफी पसंद किया गया था. वहीं अब दर्शक इसके दूसरे सीजन को लेकर काफी उत्साहित है. इसके दूसरे सीजन में दिखाया गया है कि कैसे एक दोस्ती का ग्रुप इस खालीपन के साथ आगे बढ़ने की कोशिश करता है.

---Advertisement---

कारा

तमिल भाषा की इस फिल्म में साउथ स्टार धनुष लीड रोल में हैं. ये एक गांव बैकग्राउंड पर बेस्ड एक्शन-ड्रामा है. जिसमें सत्ता संघर्ष, बदला और इमोशनल टकराव को दिखाया गया है. इसकी कहानी एक ऐसे गांव के इर्द-गिर्द घूमती है. जहां ताकत और रुतबे के लिए लगातार लड़ाई चलती रहती है.

मर्डर माइंडफुली 2

जर्मन वेब सीरीज मर्डर माइंडफुली 2 भी 28 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है. टॉम शिलिंग स्टारर ये शो एक ऐसे माफिया लॉयर की कहानी है, जो क्राइम की दुनिया में रहते हुए माइंडफुलनेस तकनीकों से अपनी जिंदगी को बैलेंस करने की कोशिश करता है.

---Advertisement---

मर्डर माइंडफुली

इस सीरीज के दूसरे सीजन में कहानी और ज्यादा उलझती हुई नजर आती है. जहां क्राइम, स्ट्रेस और डार्क ह्यूमर का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा. इसका पहला सीजन भी खूब पसंद किया गया था. 

First published on: May 27, 2026 08:37 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola