Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Netflix पर आते ही नंबर-1 बनी ये धांसू थ्रिलर फिल्म, कहानी में कदम-कदम पर मिलेगा खतरा

---विज्ञापन---

सिनेमाघरों में अपनी कड़क कहानी से तहलका मचाने के बाद अब एक दमदार फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज होते ही नंबर 1 की कुर्सी पर काबिज हो गई है. थिएटर्स में पूरे दो महीने तक लगातार दर्शकों का मनोरंजन करने वाली इस फिल्म ने अब डिजिटल दुनिया में भी गदर काट दिया है. कदम-कदम पर सस्पेंस और खतरे से भरी यह फिल्म इस समय दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है.

नेटफ्लिक्स पर बनी नंबर वन

रणवीर सिंह की यह मच-अवेटीड स्पाई थ्रिलर फिल्म हाल ही में 19 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई है. नेटफ्लिक्स पर आते ही इस फिल्म को दर्शकों का इतना जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला कि इसने कुछ ही घंटों में ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 1 का पायदान अपने नाम कर लिया. फिल्म का थ्रिल और सस्पेंस घर बैठे दर्शकों को बेहद रोमांचित कर रहा है.

---Advertisement---

दो ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कब्जा

यह फिल्म केवल नेटफ्लिक्स ही नहीं, बल्कि इससे पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर भी रिलीज की जा चुकी है. दिलचस्प बात यह है कि जियो हॉटस्टार पर भी इस फिल्म ने रिलीज होते ही नंबर 1 की पोजीशन हासिल की थी. जियो हॉटस्टार पर फिल्म की लाइव स्ट्रीमिंग को भी रिकॉर्ड तोड़ व्यूज मिले थे, जो इसकी भारी लोकप्रियता को साबित करता है.

थिएटर्स में दो महीने किया राज

ओटीटी पर गर्दा उड़ाने से पहले इस फिल्म ने सिनेमाघरों में भी छप्परफाड़ कमाई की थी. करीब 3 घंटे 52 मिनट लंबी होने के बावजूद यह फिल्म थिएटर्स में लगातार दो महीने तक टिकी रही. शानदार कलेक्शन करते हुए यह फिल्म भारत के इतिहास की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कई नए कीर्तिमान स्थापित किए.

---Advertisement---

पाकिस्तान में घुसपैठ की कहानी

अगर फिल्म की कहानी की बात करें, तो यह एक जांबाज भारतीय एजेंट के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे यह एजेंट देश की सुरक्षा के लिए पाकिस्तान की सीमा में घुसता है. वहां जाकर वह वहां के खतरनाक गैंगस्टर गैंग और राजनीतिक गलियारों में अपनी पैठ बनाता है. फिल्म का हर एक सीन रोंगटे खड़े कर देने वाले एक्शन से भरा हुआ है.

रणवीर सिंह का दमदार रोल

इस फिल्म का शानदार निर्देशन आदित्य धर ने किया है. मेकर्स ने इसे दो पार्ट्स में रिलीज किया है, जिसमें पहला पार्ट दिसंबर 2025 और दूसरा पार्ट मार्च 2026 में आया था. फिल्म में रणवीर सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई है. उनके साथ अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, सारा अर्जुन और संजय दत्त जैसे मंझे हुए कलाकारों ने भी अपनी दमदार एक्टिंग से फिल्म में चार चांद लगा दिए हैं.

---Advertisement---
First published on: Jun 24, 2026 01:01 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola