---विज्ञापन---
Netflix पर 121 मिनट की खौफनाक फिल्म, क्लाइमेक्स देख चकरा जाएगा सिर
Netflix Horror Thriller: अगर आप डरावनी फिल्में देखना पसंद करते हैं तो नेटफ्लिक्स पर मौजूद ये फिल्म आपको एक बार जरूर देख लेना चाहिए. हॉरर और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म की कहानी देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. 2 घंटे की इस फिल्म में ऐसे-ऐसे डरावने सीन्स हैं, जिन्हें देख हर किसी की रूह कांप उठती है.
सच्ची घटना से प्रेरित फिल्म
बताया जाता है कि इस फिल्म की कहानी एक सच्ची घटना पर से प्रेरित है. Netflix पर मौजूद हॉरर फिल्मों की लिस्ट में इस फिल्म का भी नाम शामिल है. फिल्म की डरावनी और थ्रिलिंग कहानी दर्शकों को अंत तक बांधे रखती है.
फिल्म की कहानी
इसकी कहानी साल 1972 में एक गांव में सेट है, जहां एक किसान परिवार की जिंदगी में तब बदल जाती है, जब उनकी बेटी याम एक रहस्यमई बीमारी का शिकार हो जाती है. इसके आगे की कहानी देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे.
बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई
बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने धुआंधार कमाई की थी. ये साल 2023 की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म भी बनी थी. दुनियाभर में इस फिल्म ने करीब 150 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था.
अबतक आ चुके हैं 3 पार्ट
अबतक इस फिल्म के तीन पार्ट चुके हैं. पहला साल 2023 में दूसरा 2024 में और तीसरा पार्ट 2025 में आया था. इन तीनों फिल्मों को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. इन्हें आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर कभी भी देख सकते हैं. हैं.
कौनसी फिल्म?
हम बात कर रहे हैं साल 2023 में आई फिल्म डेथ व्हिस्परर (Death Whisperer) की, जिसे 'टी योड' (TeeYod) के नाम से भी जाना गया. ये एक थाई सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म है, जिसकी कहानी देखकर आप भी रोंगटे खड़े हो जाते हैं.