Tuesday, 7 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Netflix की सबसे धांसू क्राइम थ्रिलर, 62 साल का हीरो खेलता है खतरनाक खेल, क्लाइमेक्स देख रह जाएंगे हैरान

---विज्ञापन---

Crime Thriller: अगर आप सस्पेंस, क्राइम और थ्रिल से भरपूर कहानियां पसंद हैं, तो एक बार नेटफ्लिक्स पर मौजूद ये फिल्म जरूर देख लें. ओटीटी पर मौजूद इस फिल्म की कहानी एक जेल से शुरू होती है, लेकिन धीरे-धीरे ऐसा मोड़ लेती है कि हर सीन के साथ रोमांच बढ़ता जाता है. अंत तक इस फिल्म का सस्पेंस बना रहता है.

दमदार कहानी जबरदस्त क्लाइमेक्स

नेटफ्लिक्स पर मौजूद इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसकी दमदार कहानी, शानदार अभिनय और जबरदस्त क्लाइमेक्स है, जो अंत तक दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देता है. चलिए इसके बारे में जानते हैं.

---Advertisement---

फिल्म की कहानी

कहानी की शुरुआत होती है मंजू मिश्रा (Neena Gupta) से, जिन्हें एक दंपति की हत्या के आरोप में अदालत उम्रकैद की सजा सुनाती है. जेल की सलाखों के पीछे मंजू की मुलाकात पुलिस कांस्टेबल शंभूनाथ मिश्रा (Sanjay Mishra) से होती है. दोनों एक-दूसरे से रोज मिलते हैं और अपना सुख-दुख बाटते हैं.

बदला, हत्या और साजिश

सालों तक जेल में रहने के बाद मंजू की सजा खत्म होने वाली होती है. इसी बीच जेल में नैना नाम की एक नई लड़की आती है, जिसपर जेल में मौजूद विधायक का भाई केशव अपनी गंदी नजर डालता है हुए एक दिन उसके साथ गलत करना चाहता है, लेकिन मंजू नैना को बचा लेती है और उससे केशव की हत्या हो जाती है.

---Advertisement---

जेल के अंदर होता है खेल

आगे की कहानी जेल में हुए इसी हत्या को छुपाने की कहानी है. मंजू और शंभूनाथ मिलकर केशव की लाश को ठिकाने लगते हैं और एक ऐसा जाल बिछाते हैं कि जिसकी भनक पुलिस को नहीं न लगे.

62 साल के हीरो का जलवा

फिल्म में 62 साल के बॉलीवुड स्टार संजय मिश्रा लीड रोल में हैं. फिल्म में वो साधारण पुलिस कांस्टेबल के रूप में नजर आते हैं, जो बाद में अन्याय के खिलाफ खड़ा होता है और केशव को उसके अपराधों की सजा देता है.

---Advertisement---

कौनसी फिल्म?

फिल्म का नाम है ‘वध 2’, जिसमें संजय मिश्रा और नीना गुप्ता लीड रोल में हैं. फिल्म में योगिता बिहानी, अक्षय डोगरा, शिल्पा शुक्ला और कुमुद मिश्रा भी जबरदस्त किरदार में हैं. ‘वध 2’ की पूरी कहानी आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

First published on: Jul 07, 2026 06:39 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola