Tuesday, 7 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Alpha Box Office Collection Day 5: वीकेंड बाद पूरी तरह फेल हुई ‘अल्फा’?, जानें 5वें दिन का कलेक्शन

Alpha Box Office Collection Day 5: आलिया भट्ट-शरवरी वाघ स्टारर फिल्म 'अल्फा' ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की. वीकेंड पर फिल्म ने थोड़ी रफ्तार पकड़ी, लेकिन सोमवार से इसकी कमाई पूरी तरह गिरती नजर आई.

---विज्ञापन---

alpha box office collection day 5

Alpha Box Office Collection Day 5: बीते शुक्रवार 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई आलिया भट्ट-शरवरी वाघ स्टारर स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘अल्फा’ ने बॉक्स ऑफिस पर 5 दिन पूरे कर लिए हैं. फिल्म को दर्शकों से मिले-जुले और नेगेटिव रिएक्शन मिले. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की ओपनिंग कुछ खास नहीं रही. हालांकि वीकेंड पर इसने अच्छी कमाई की. लेकिन पहले सोमवार को इसकी कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई और अब मंगलवार को भी फिल्म कुछ खास कलेक्शन नहीं कर पाई है.

वीकेंड के बाद तेजी से गिरी ‘अल्फा’ की कमाई

3 जुलाई को दुनियाभर में रिलीज हुई ‘अल्फा’ ने ओपनिंग डे पर 9.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी. वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 11.50 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 13.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. हालांकि सोमवार को इसकी कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली और ‘अल्फा’ मात्र 3.85 करोड़ रुपये कमाए ही कमा सकी.

---विज्ञापन---

पांचवें दिन की कमाई

अब बात करें अल्फा के 5वें दिन यानी पहले मंगलवार की कमाई की तो, ‘अल्फा’ ने अपने रिलीज के पांचवे दिन ₹2.34 करोड़ की नेट कमाई की है. इसके साथ ही, भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹48.10 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹40.19 करोड़ हो गया है, जबकि भारत में फाइनल कलेक्शन की जानकारी अभी आनी बाकी है.

‘अल्फा’ की कहानी

बात करें फिल्म की तो, ‘अल्फा’ YRF स्पाई यूनिवर्स की सातवीं फिल्म है. फिल्म की कहानी कारगिल युद्ध के बाद शुरू होती है, जहां सेना अधिकारी विक्रांत (अनिल कपूर) और फतेह (बॉबी देओल) एक सीक्रेट प्रोजेक्ट ‘अल्फा’ बनाते हैं. इसमें सैनिकों को सुपर-सोल्जर बनाने के लिए एक ‘अल्फा सीरम’ का इस्तेमाल किया जाता है. जब विक्रांत की पत्नी को गर्भावस्था में जान का खतरा होता है, तो वो चुपके से उसे ये सीरम दे देता है. उनकी बच्ची का जन्म होता है लेकिन पत्नी की मौत हो जाती है. दूसरी तरफ फतेह, विक्रांत को उसकी नवजात बेटी से अलग कर देता है और उस बच्ची को ‘सीता’ (आलिया भट्ट) नाम देकर एक खतरनाक मशीन (अल्फा सोल्जर) की तरह पालता है. सालों बाद, सीता को सच्चाई पता चलती है और वो अपनी बहन दुर्गा (शरवरी वाघ) के साथ मिलकर अपने पिता को बचाती है.

---विज्ञापन---

दर्शकों के उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी ‘अल्फा’

फिल्म में आलिया भट्ट, शरवरी वाघ, बॉबी देओल और अनिल कपूर मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं. वहीं, ऋतिक रोशन ने कैमियो रोल निभाया है. रिलीज के पहले फिल्म को लेकर काफी बज था. लोग इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. हालांकि रिलीज के बाद दर्शक इसकी कमजोर कहानी से काफी निराश हुए हैं. फिल्म को दर्शकों से बेहद खराब रिएक्शन मिला है, जिसका असर साफ इसकी कमाई पर दिख रहा है.

---विज्ञापन---

First published on: Jul 07, 2026 07:48 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola