Tuesday, 30 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Netflix की 5 सबसे शानदार सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में, कहानी देख भूल जाएंगे Special Ops

---विज्ञापन---

5 Best Suspense Thriller: आजकल सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर फिल्में काफी पसंद की जा रही हैं. अगर आप भी इन फिल्मों के शौकीन हैं, तो ये खबर खासकर आपके लिए है. आज हम आपके लिए नेटफ्लिक्स पर मौजूद 5 सबसे शानदार सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में लेकर आए हैं. ओटीटी पर मौजूद ये इन पांचों फिल्म का सस्पेंस देख आप दृश्यम और स्पेशल ऑप्स की भी कहानी भूल जाएंगे.

Dhokha: Round D Corner

धोखा: राउंड डी कॉर्नर 2022 की एक जबरदस्त रोमांटिक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है. इसमें आर. माधवन, खुशाली कुमार, अपारशक्ति खुराना और दर्शन कुमार लीड रोल में हैं. फिल्म की कहानी बड़ी दिलचस्प है. इसमें हर एक किरदार एक दूसरे को धोखा ही देता है.

---Advertisement---

Mrs. Serial Killer

फिल्म मिसेज सीरियल किलर साल 2020 में रिलीज हुई थी. ये एक जबरदस्त क्राइम-थ्रिलर ड्रामा फिल्म में है. इसमें जैकलीन फर्नांडिस और मनोज बाजपेयी लीड रोल में हैं. फिल्म की कहानी एक ऐसे डॉक्टर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसपर लगातार कई चौंकाने वाले कत्ल करने का इल्जाम लगता है. डॉक्टर की पत्नी अपने पति को बेगुनाह साबित करने के लिए कुछ ऐसा करती है, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे.

Raat Akeli Hai

क्राइम और ड्रामा से भरपूर फिल्म ‘रात अकेली है’ का निर्देशन हनी त्रेहान ने किया है. इस फिल्म में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, राधिका आप्टे लीड रोल में और उनके साथ श्वेता त्रिपाठी, तिग्मांशु धूलिया, शिवानी रघुवंशी, निशांत दहिया, इला अरुण, स्वानंद किरकिरे और आदित्य श्रीवास्तव ने भी शामिल हैं. साल 2020 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई ये फिल्म में मर्डर मिस्ट्री के इर्द-गिर्द घूमती है.

---Advertisement---

Badla

बदला 2019 की एक मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म है, जिसे सुजॉय घोष ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, तापसी पन्नू और अमृता सिंह लीड रोल में हैं. ये फिल्म साल 2017 की स्पेनिश फिल्म द इनविजिबल गेस्ट का आधिकारिक रूपांतरण है. कहानी एक वकील और एक व्यवसायी के बीच एक साक्षात्कार का चित्रण करती है, जिस पर उसके प्रेमी की हत्या का आरोप लगाया गया है.

Phir Aayi Hasseen Dillruba

नेटफ्लिक्स पर मौजूद फिल्म फिर आई हसीन दिलरुबा एक जबरदस्त रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है. इसमें तापसी पन्नू, सनी कौशल और विक्रांत मेसी लीड रोल में हैं. फिल्म की कहानी रानी और रिशु नाम के जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है, जो आगरा में पुलिस को चकमा देते हुए साथ में भागने का प्लान बनाते हैं. लेकिन जब उनके प्लान फेल हो जाते हैं, तब रानी अपने एक सीधे-सादे चाहने वाले से मदद मांगती है.

---Advertisement---
First published on: Jun 30, 2026 06:56 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola