Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Netflix पर देख डालें ‘मां बहन’ सहित ये 5 बेस्ट कॉमेडी और मर्डर मिस्ट्री फिल्में

---विज्ञापन---

Netflix Black Comedy Movies: अगर आप ब्लैक कॉमेडी और मर्डर मिस्ट्री फिल्में देखना पसंद करते हैं तो ये खबर आपके लिए हैं. ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर एक से बढ़कर एक ब्लैक कॉमेडी फिल्में मौजूद हैं. 4 जून को रिलीज हो रही माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म ‘मां बहन’ से लेकर राजकुमार राव की 'टोस्टर' और 'मोनिका ओ माई डार्लिंग' तक, यहां आप घर बैठे ये शानदार ब्लैक-कॉमेडी और क्राइम-थ्रिलर फिल्में एन्जॉय कर सकते हैं.

मां बहन

इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर 4 जून को रिलीज हो रही ब्लैक-कॉमेडी फिल्म ‘मां बहन’ है. इस फिल्म में माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी, धरना दुर्गा और रवि किशन लीड रोल में हैं. फिल्म की कहानी एक ऐसे परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां एक सिंगल मदर अपनी दो जवान बेटी के साथ रहती हैं. एक दिन अचानक घर के किचन में लाश मिलने से हड़कंप मच जाता है.

---Advertisement---

टोस्टर

साल 2026 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस ब्लैक कॉमेडी थ्रिलर फिल्म का निर्देशन विवेक दासचौधरी ने किया है. फिल्म में राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा लीड रोल में हैं. इसकी कहानी एक कंजूस आदमी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो नवविवाहित जोड़े को उपहार में दिए गए टोस्टर को वापस लेना चाहता है. बाद में वो व्यक्ति एक मर्डर केस में फंस जाता है और इसकी कहानी एक अलग मोड़ ले लेती है.

हसीन दिलरुबा

नेटफ्लिक्स पर मौजूद फिल्म हसीन दिलरुबा में रोमांस, मर्डर, मिस्ट्री और सस्पेंस का गजब मिक्सअप देखने को मिलता है. शानदार कॉमेडी के साथ ही ये फिल्म एक गहरे रहस्य को उजागर करती है. फिल्म में एक मर्डर के दौरान कई रहस्य सामने आते हैं. इसमें तापसी पन्नू, विक्रांत मैसी लीड रोल में हैं.

---Advertisement---

मोनिका, ओ माई डार्लिंग

मर्डर मिस्ट्री और ब्लैक कॉमेडी से भरपूर फिल्म ‘मोनिका, ओ माई डार्लिंग’ की कहानी एक युवा इंजीनियर के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में खतरनाक साजिश के साथ ही ट्विस्ट भी आते हैं, जो कहानी में बांधे रखते हैं. इसमें राजकुमार राव और हुमा कुरैशी लीड रोल में हैं.

डार्लिंग्स

शेफाली शाह, विजय वर्मा और आलिया भट्ट इस फिल्म की कहानी एक प्रेमी जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है. दोनों लव मैरिज करते हैं. लेकिन बाद में लड़का अत्याचारी और शराबी पति बन जाता है. ऐसे में लड़की बदला लेने का फैसला करती है.

---Advertisement---
First published on: Jun 02, 2026 06:44 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola