Wednesday, 29 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Netflix की 4 सबसे धांसू मर्डर मिस्ट्री, तीसरी की कहानी देख चकरा जाएगा माथा

---विज्ञापन---

Netflix Murder Mystery: आज हम आपके ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद 4 सबसे शानदार कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर मर्डर मिस्ट्री फिल्में लेकर आए हैं. रोमांच, उलझन और क्लाइमेक्स में चौकाने वाली इन फिल्मों की कहानी आपका दिल जीत लेंगी. इन्हें देखकर आपको हंसी भी आएगी और हैरानी भी होगी. चलिए जानते हैं इनके बारे में...

टोस्टर

राजकुमार राव स्टारर फिल्म टोस्टर इसी साल 2026 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है. कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर इस फिल्म में शानदार मर्डर मिस्ट्री देखने को मिलती है. कहानी है एक कंजूस आदमी की, जो नवविवाहित जोड़े को उपहार में दिए गए टोस्टर को वापस लेना चाहता है. बाद में ये व्यक्ति एक मर्डर केस में फंस जाता है. आगे की कहानी बड़ी मजेदार है.

---Advertisement---

मां बहन

नेटफ्लिक्स पर मौजूद फिल्म मां बहन एक शानदार ब्लैक-कॉमेडी फिल्म है. इस फिल्म में माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी, धरना दुर्गा और रवि किशन लीड रोल में हैं. फिल्म की कहानी एक ऐसे परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है. कहानी में असली ट्विस्ट तब आता है जब एक रात रेखा (मां) अपनी दोनों बेटियों (जया और सुषमा) को पैनिक कॉल करके अपने घर बुलाती है.

मोनिका, ओ माई डार्लिंग

'मोनिका, ओ माई डार्लिंग' एक बेहतरीन डार्क कॉमेडी क्राइम थ्रिलर फिल्म है. इस फिल्म में राजकुमार राव, हुमा कुरैशी और राधिका आप्टे लीड रोल में हैं. इसकी कहानी एक युवा इंजीनियर जयंत के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी कंपनी की सेक्रेटरी मोनिका मोंटी (हुमा कुरैशी) के प्यार में पड़ जाता है. मोनिका, जयंत को बताती है कि वह उसके बच्चे की मां बनने वाली है और उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर देती है.

---Advertisement---

हसीन दिलरुबा

रोमांस, क्राइम और ड्रामा से भरपूर इस फिल्म की कहानी रानी (तापसी पन्नू) नाम की एक बोल्ड लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी शादी रिशु (विक्रांत मैसी) नाम के एक सीधे-साधे इंजीनियर से होती है, लेकिन दोनों का स्वभाव बिल्कुल अलग होता है. शादी से नाखुश रानी का अफेयर रिशु के हैंडसम भाई नील (हर्षवर्धन राणे) से हो जाता है. नील बाद में भाग जाता है और रिशु को इस धोखे का पता चल जाता है. इसके बाद फिल्म में एक मर्डर के दौरान कई रहस्य सामने आते हैं. इसमें तापसी पन्नू, विक्रांत मैसी लीड रोल में हैं.

First published on: Jul 29, 2026 02:28 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola