---विज्ञापन---
Netflix पर 1 घंटा 45 मिनट की सबसे तगड़ी मर्डर मिस्ट्री, झकझोर कर रख देगा क्लाइमैक्स
Netflix Murder Mystery: क्या आप भी उनमें से हैं, जो सस्पेंस से भरपूर मर्डर मिस्ट्री देखना पसंद करते हैं? अगर हां इस फिल्म की कहानी में आने वाले हर एक टर्न और ट्विस्ट आपको हैरान कर देंगे.
Netflix Murder Mystery: सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में देखने का अपना एक अलग ही मजा होता है. लेकिन अगर इसमें मर्डर वाला एंगल जुड़ जाए तो कहानी और भी दिलचस्प हो जाती है. आज हम आपके लिए नेटफ्लिक्स पर मौजूद एक ऐसी ही फिल्म लेकर आए हैं, जिसकी कहानी देखकर आपका दिमाग घूम जाएगा. समय-समय पर इस फिल्म की कहानी ऐसी घूमती है कि असली कातिल कौन है ये अंत तक पता नहीं चलता.
2017 की फिल्म
ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर साल 2017 में रिलीज हुई थी और अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है. इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है इसकी सस्पेंस भरी कहानी, जो अंत तक दर्शकों को स्क्रीन छोड़ने नहीं देती है.
सुलझाए नहीं सुलझती गुत्थी
फिल्म की कहानी एक मर्डर पर बेस्ड है, जिसकी गुत्थी सुलझाए नहीं सुलझती. इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा, सोनाक्षी सिन्हा और अक्षय खन्ना लीड रोल में हैं.
कौनसी फिल्म?
हम बात कर रहे हैं फिल्म 'इत्तेफाक' की, जो एक मर्डर मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म है. इसकी कहानी विक्रम सेठी यानी सिद्धार्थ मल्होत्रा और माया सिन्हा यानी सोनाक्षी सिन्हा के इर्द-गिर्द घूमती है. विक्रम पर अपनी पत्नी के मर्डर का आरोप है और वो भागते हुए माया के घर पहुंचता है.
धमाकेदार क्लाइमैक्स
यहां माया के घर उसके पति का भी मर्डर हो चुका होता है. ऐसे में दोनों एक-दूसरे को बेगुनाह साबित करने का प्रयास करते हैं. पुलिस इस मामले में कई तरह से जांच करती है. लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है ये केस और भी पेचीदा हो जाता है.
नेटफ्लिक्स पर देखें
20 करोड़ रुपये के बजट में तैयार इस फिल्म ने ओवरऑल 56 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. इसे IMDb पर 7.2 की शानदार रेटिंग मिली है. इसे आप OTT प्लेटफॉर्म Netflix पर देख सकते हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.