Thursday, 8 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Nana Patekar Movies: इन 5 फिल्मों के लिए हमेशा याद किए जाएंगे नाना पाटेकर, इसी साल रिलीज हुई थी आखिरी मूवी

Nana Patekar Movies: फिल्म इंडस्ट्री ने आज अपने सबसे प्रभावशाली कलाकारों में से एक नाना पाटेकर को खो दिया. 8 अक्टूबर की सुबह नाना पाटेकर के निधन की खबर ने उनके फैंस को निराश कर दिया है. लोग नाना के बारे में जानना चाहते हैं. ऐसे में आज हम आपको उनके कुछ ऐसे किरदारों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें दर्शक कभी भी नहीं भुला पाएंगे.

Nana Patekar Movies: गुरुवार की सुबह 8 अक्टूबर को नाना पाटेकर का निधन हो गया. अपने गोवा वाले घर में वो बेहोश पाए गए. इलाज के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया. लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए. डॉक्टरों ने बताया कि दिल का दौरा पड़ने से एक्टर का निधन हो गया है. इस मौके पर आइए नाना पाटेकर के फिल्मी सफर पर एक नजर डालते हैं. उनकी 5 मशहूर फिल्मों के बारे में जानते हैं.

परिंदा- 1989

लिस्ट में पहला नाम साल 1989 में आई फिल्म परिंदा का है. ये फिल्म नाना पाटेकर के करियर की सबसे कामयाब फिल्मों में से एक है. इसमें उन्होंने अन्ना नाम के एक खतरनाक और सनकील्ड डॉन का किरदार निभाया थ. इस फिल्म के लिए नाना को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था.

---Advertisement---

क्रांतिवीर- 1994

क्रांतिवीर के लिए नाना पाटेकर को बेस्ट एक्टर के नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया था. फिल्म में उन्होंने प्रताप नारायण तिलक का किरदार निभाया है, जो समाज में फैली भ्रष्ट व्यवस्था, सांप्रदायिक नफरत और राजनीतिक ताकतों के खिलाफ आवाज उठता है.

तिरंगा- 1993

साल 1993 में आई फिल्म तिरंगा में नाना ने इंस्पेक्टर शिवाजीराव वाघले का किरदार निभाया था. उनके इस कड़क पुलिस वाले रोल को आज भी खूब सराहा जाता है. इसमें राज कुमार और ममता कुलकर्णी भी थे.

---Advertisement---

वेलकम- 2007

फिल्म वेलकम के मजनू भाई को आखिर कौन भूल सकता है! इसमें उन्होंने उदय शंकर शेट्टी का किरदार निभाया था. ये किरदार आज भी दर्शकों के दिलों में बसा हुआ है. इस फिल्म में अक्षय कुमार, अनिल कपूर, कट्रीना कैफ और परेश रावल भी नजर आए थे.

नटसम्राट- 2016

मराठी फिल्म 'नटसम्राट' में नाना पाटेकर ने गणपतराव 'अप्पा' बेलवलकर का किरदार अमर कर दिया. इसमें उन्होंने एक ऐसे शख्स का किरदार निभाया था जो कभी मशहूर कलाकार था. मगर बुढ़ापे में उन्हें परिवार की उपेक्षा और अकेलेपन का सामना करना पड़ता है.

---Advertisement---
First published on: Oct 08, 2026 03:44 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola