Thursday, 8 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Nana Patekar Upcoming Movies: निधन के बाद इन 4 नई फिल्मों में नजर आएंगे नाना पाटेकर

Nana Patekar Upcoming Movies: दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर के अचानक निधन से हर कोई सदमे में हैं. निधन से पहले नाना पाटेकर ने अपनी 4 3 फिल्में पूरी कर ली थीं, जो आने वाले दिनों में सिनेमाघरों में दस्तक देंगी. आइए इनके बारे में जानते हैं.

Nana Patekar Upcoming Movies: भारतीय सिनेमा के दिग्गज कलाकार नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे. गुरुवार सुबह 8 अक्टूबर को एक्टर ने दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके निधन की खबर ने पूरी दुनिया को हिला दिया है. एक्टर के अंतिम संस्कारों की भी तैयारियां चल रही हैं. जल्द ही वो पंचतत्वों में विलीन हो जाएंगे. नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी 4 बड़ी फिल्में रिलीज होगी. आइए इनके बारे में जानते हैं.

ईठा (Eetha)

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ‘ईठा’ का है. इस अपकमिंग बायोपिक मूवी में महाराष्ट्र की लावणी और तमाशा परफॉर्मर विठाबाई नारायणगावकर की कहानी दिखाई जाएगी. इस फिल्म में नाना पाटेकर का भी अहम रोल है. ये फिल्म 4 दिसम्बर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

---Advertisement---

शक्ति शालिनी (Shakti Shalini)

मैडॉक हॉरर यूनिवर्स ‘शक्ति शालिनी’ नाम की नई हॉरर-कॉमेडी फिल्म ला रही है. इसमें नाना पाटेकर के साथ अनीत पड्डा भी लीड अहम रोल में दिखेंगी. इस फिल्म को आदित्य सरपोतदार ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में विनीत कुमार सिंह भी दिखेंगे. ये फिल्म 2027 में रिलीज होगी.

द कन्फेशन ऑफ मैरी (The Confession of Mary)

इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस मूवी में नाना पाटेकर ने एक पादरी का किरदार निभाया है. द कन्फेशन ऑफ मैरी केरल में हुए 1966 मरियाकुट्टी मर्डर केस से प्रेरित है.

---Advertisement---

कुक्कू की कुंडली (Kuku Ki Kundali)

ये एक रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है. इसमें नाना पाटेकर के साथ भुवन बाम और वामिका गब्बी नजर आएंगे.

First published on: Oct 08, 2026 04:49 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola