Sunday, 14 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘द फैमिली मैन’ से 100 गुना अच्छी हैं ये 5 वेब सीरीज, वीकेंड पर करें एन्जॉय

---विज्ञापन---

Web Series: मनोज बाजपेयी स्टारर सीरीज द फैमिली मैन की कहानी ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया. अबकर इस सीरीज के 3 सीजन आ चुके हैं. स्पाई और थ्रिल से भरपूर इस सीरीज की कहानी ने फैंस के बीच खास जगह बनाई हुई है. लेकिन आज हम आपके लिए ओटीटी पर मौजूद 5 सबसे ऐसी शानदार सीरीज लेकर आए हैं, जिनकी कहानी देखकर आप एक समय के लिए 'द फैमिली मैन' भी भूल जाएंगे. चलिए इनके बारे में जानते हैं.

Mukhbir - The Story of a Spy

'मुखबिर - द स्टोरी ऑफ अ स्पाई' एक जबरदस्त स्पाई-थ्रिलर वेब सीरीज है. इस सीरीज की कहानी एक अनाथ और शातिर चोर हरफान बुखारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे भारतीय खुफिया एजेंसी के अधिकारी भारत के लिए जासूसी करने के लिए चुनते हैं. हरफान को एक मिशन के लिए पाकिस्तान भेजा जाता है. इसकी कहानी देखकर आपको रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर की याद आएंगी. इसे आप Zee5 पर देख सकते हैं.

---Advertisement---

Raakh

हाल ही में Prime Video पर रिलीज हुई ये सीरीज राख, साल 1978 के मशहूर रंगा-बिल्ला कांड (दिल्ली) से प्रेरित है. इसमें अली फजल एक जिद्दी सब-इंस्पेक्टर और सोनाली बेंद्रे एक दुखी स्कूल टीचर के रोल में हैं. ऐसे में जब दो टीनेजर्स गायब हो जाते हैं तब उनका परिवार पूरी तरह टूट जाता है और पूरे शहर में डर का माहौल बन जाता है. आगे की कहानी आपके रोंगटे खड़े कर देगी.

Tanaav

SonyLiv पर मौजूद सीरीज ‘तनाव’ एक मशहूर इजरायली थ्रिलर फौदा का ऑफिशियल इंडियन अडेप्टेशन है. इस सीरीज की कहानी स्पेशल टास्क फोर्स यूनिट के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे एक खतरनाक और अंडरग्राउंड हो चुके विद्रोही कमांडर को पकड़ने के लिए दोबारा एक्टिव किया जाता है.

---Advertisement---

Brown

हाल ही में Zee5 पर रिलीज हुई इस सीरीज की कहानी रीता नाम की एक डिटेक्टिव के इर्द घूमती है, जो कोलकाता की रहने वाली हैं और अंदर से टूटी चुकी हैं. ऐसे में जब एक हाई प्रोफाइल मर्डर केस उसके पास आता है, तो वो सिस्टम के झूठ और अपने खुद के डिप्रेशन से एक साथ लड़ती है. सीरीज में करिश्मा कपूर लीड रोल में हैं.

The Pyramid Scheme

परमवीर चीमा और रणवीर शौरी स्टारर इस सीरीज की कहानी आज के जमाने के लालच और मल्टी-लेवल मार्केटिंग स्कैम्स को दिखाती है. इसकी कहानी गोल्डी नाम के एक लड़के की है, जो शॉर्टकट से अमीर बनने के चक्कर में एक नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी के जाल में फंस जाता है. इसके बाद की कहानी देखकर आप दंग रह जाएंगे. इसे Amazon Prime Video पर देख सकते हैं.

---Advertisement---
First published on: Jun 14, 2026 03:56 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola