---विज्ञापन---

मदर्स डे पर जरूर देख लें ये 5 फिल्में, पहली और दूसरी की कहानी देख रोक नहीं पाएंगे आंसू

Mothers Day movies: आज 10 मई 2026 को देशभर में मदर्स डे मनाया जा रहा है. मां के जीवन पर आधारित अबतक कई शानदार फिल्में बन चुकी हैं. इनमें ऐसी फिल्में भी रहीं, जिन्हें देखकर आज भी आंखों में आंसू आ जाते हैं. आइए आज 5 ऐसी फिल्मों के बारे में जानते हैं, जो मां की जिदंगी पर बेस्ड हैं.

Goodbye

इस फिल्म की कहानी इमोशनल है कि आप अपने आंसू नहीं रोक पाएंगे. ये कहानी है एक परिवार की, जो उस समय बिखर जाता है जब मां का अचानक निधन हो जाता है और बच्चे अंतिम संस्कार करने के लिए घर लौटने की जल्दी करते हैं. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

---Advertisement---

Maa

साल 1991 में आई जितेन्द्र कपूर और जया प्रदा की ये फिल्म देखकर आज भी दर्शकों की आंखें भर आती हैं. ये कहानी है एक मां की, जो मरने के बाद भी आत्मा के रूप में अपने नवजात बच्चे की रक्षा करती है. इसे आप यूट्यूब पर फ्री में देख सकते हैं.

Mom

श्रीदेवी स्टारर ये फिल्म एक मां के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी सौतेली बेटी के बलात्कारियों को अदालत द्वारा बरी किए जाने के बाद बदला लेने की कसम खाती है. इसकी कहानी आप यूट्यूब और जी5 पर फ्री में देख सकते हैं.

---Advertisement---

Nil Batey Sannata

स्वरा भास्कर की फिल्म निल बट्टे सन्नाटा एक सिंगल मदर और उसकी बेटी के खूबसूरत रिश्ते पर आधारित है. इस फिल्म की कहानी में मां अपनी बेटी के बेहतर भविष्य के लिए खुद दोबारा पढ़ाई शुरू करती है. इस फिल्म को आप जी5, प्राइम वीडियो और यूट्यूब पर देख सकते हैं.

Mrs Chatterjee V/S Norway

इस फिल्म के लिए रानी मुखर्जी को नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजा गया. 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' एक मां की कहानी है, जो अपने बच्चों के लिए सारी हदें पार कर देती है. फिल्म में रानी मुखर्जी का किरदार देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे.

First published on: May 10, 2026 10:51 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.