Friday, 12 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

इस हीरो ने बैक-टू-बैक दी 33 फ्लॉप फिल्में, फिर भी कहलाया सुपरस्टार, आज भी इंडस्ट्री में दबदबा

---विज्ञापन---

Biggest Flop Actor: करियर में एक से बढ़कर एक शानदार फिल्में देने वाले इस एक्टर ने एक दो नहीं, बल्कि लगातार 33 फिल्में फ्लॉप दी थीं. ये हिंदी सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा फ्लॉप देने वाले स्टार भी हैं.

बैक-टू-बैक दी 33 फ्लॉप फिल्में देने वाला एक्टर

बॉलीवुड का एक ऐसा एक्टर जिसने अपने करियर में एक दो नहीं, बल्कि लगातार 33 फिल्में फ्लॉप दी हैं. ये बॉलीवुड में सबसे ज्यादा फ्लॉप देने वाले स्टार भी हैं. लेकिन इनका करिश्मा इस तरह रहा कि आज भी इंडस्ट्री के सुपरस्टार कहलाते हैं.  

---Advertisement---

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती

हम जिनकी बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती हैं. अपनी शानदार कलाकारी से आज भी मिथुन इंडस्ट्री में छाए हुए हैं. उन्होंने अपने करियर में कई हिट और सुपरहिट फिल्में दी है

लगातार 33 फिल्में

लेकिन क्या आपको पता है मिथुन चक्रवर्ती एक ऐसे बॉलीवुड स्टार हैं, जिन्होंने अपने करियर में लगातार 370 फिल्मों में काम किया और साल 1993 से 1998 के बीच मिथुन ने लगातार 33 फ्लॉप फिल्में दी थीं. ये वो समय था जब मिथुन की फिल्में बिल्कुल नहीं चल रही थीं, लेकिन वो लगातार फिल्मों में काम करते रहे.

---Advertisement---

करियर में दीं 180 डिजास्टर फिल्में

बता दें कि मिथुन चक्रवर्ती इंडस्ट्री में एकमात्र ऐसे हीरो हैं, जिन्होंने अपने करियर में 180 डिजास्टर फिल्में दी. इसके बावजूद वो आज भी इंडस्ट्री में उनकी एक अलग पहचान है. मिथुन चक्रवर्ती ने अपने करियर की शुरुआत 1976 में फिल्म मृग्या से की थी. इस फिल्म के उन्हें बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था.

आजतक कोई नहीं तोड़ पाया रिकॉर्ड

भले ही मिथुन चक्रवर्ती ने इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा फ्लॉप फिल्में दी हैं. लेकिन उनके नाम एक साल में यानी साल 1989 में बतौर लीड एक्टर 19 फिल्में करने का रिकॉर्ड दर्ज है, जिसे आजतक कोई तोड़ नहीं पाया है.

---Advertisement---
First published on: Jun 11, 2026 11:58 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola