Wednesday, 12 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Maa Inti Bangaaram OTT Release: रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर मचा दी थी धूम, अब हिंदी में ओटीटी पर यहां आ रही ये फिल्म, जानें डिटेल्स

Maa Inti Bangaaram OTT Release: सिनेमाघरों में रिलीज होते ही इस फिल्म ने तहलका मचा दिया था. ओटीटी पर अब ये फिल्म जल्द ही हिंदी में रिलीज होने जा रही है.

Maa Inti Bangaaram OTT Release: साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु स्टारर फिल्म 'मां इंटि बंगारम' अब फाइनली ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म को लेकर फैंस बहुत उत्साहित हैं. थिएटर में तहलका मचाने के बाद अब इस फिल्म का हिंदी वर्जन ओटीटी पर रिलीज होने वाला है. हाल ही में मेकर्स ने फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर लेटेस्ट अपडेट दिया है. आइए जानते हैं.

हिंदी में ओटीटी पर ‘मां इंटि बंगारम’

सिनेमाघरों में दर्शकों का दिल जीतने वाली फिल्म ‘मां इंटि बंगारम’ अब ओटीटी पर रिलीज होने को तैयार है. मेकर्स के मुताबिक ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर रिलीज होगी. इसकी जानकारी खुद मेकर्स ने पोस्ट शेयर कर लिखा- संस्कार वो ही, एक्शन वो ही. बंगारम वो ही. बस अब अपने घर, अपनी भाषा में. 'मां इंटि बंगारम' हिंदी में सोनी लिव पर स्ट्रीम होने वाली है.

---Advertisement---

ओटीटी रिलीज डेट

बता दें मेकर्स ने अभी तक फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट अनाउंस नहीं की है. हालांकि, फिल्म जल्द ही ओटीटी पर स्ट्रीम होगी.

फिल्म की कमाई

सामंथा रुथ प्रभु स्टारर इस फिल्म ने ग्रॉस 73.16 करोड़ की कमाई की. वहीं फिल्म ने नेट 62 करोड़ का कलेक्शन किया. ओवरसीज मार्केट में इसने 27.80 करोड़ का कलेक्शन किया और दुनियाभर में 100.96 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया.

---Advertisement---

बॉक्स ऑफिस पर हुई हिट

फिल्म का बजट 30 करोड़ है. फिल्म ने 106.66 परसेंट का रिर्टन ऑन इंवेस्टमेंट किया है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई है. इसमें सामंथा के साथ गुलशन देवैया और दिगंत मनचले भी लीड रोल में हैं.

जियो हॉटस्टार पर पहले से मौजूद

बता दें ये फिल्म साउथ भाषाओं में पहले ही ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है. लेकिन अब इसे मेकर्स हिंदी भाषा में रिलीज कर रहे हैं. फिल्म में समांथा एक्शन अवतार में दिखी हैं.

---Advertisement---
First published on: Aug 12, 2026 05:34 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola