Monday, 22 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

तेरे नाम नहीं ये फिल्म है आशिकों की पहली पसंद, 13 साल पहले रिलीज हुई, कमाई 93 करोड़

---विज्ञापन---

साल 2003 में आई सलमान खान स्टारर फिल्म ‘तेरे नाम’ ने हर आशिक को रुला दिया था. फिल्म में प्यार में पड़े एक ऐसे आशिक की कहानी दिखाई गई थी, जो अपनी मोहब्बत के लिए किसी भी हद तक चला जाता है. अपने रिलीज के वक्त ये फिल्म काफी पसंद की गई थी. इसे युवाओं से जबरदस्त प्यार मिला था. लेकिन इसके करीब 10 साल बाद एक ऐसी फिल्म आई जिसने ‘तेरे नाम’ को भी पीछे छोड़ दिया और युवा दिलों की धड़कन बन गईं.

इस फिल्म की कहानी भी कुछ वैसी ही थी. एक आशिक जो प्यार में सारी हदों को पार कर देता है, लेकिन फिर भी उसे प्यार नसीब नहीं होता और अंत में मौत चुनता है. इस फिल्म की कहानी, कास्ट और गानों ने हर युवा दिल को छू लिया था और ये आशिकों की फेवरेट बन गई.

---Advertisement---

जी हम बात कर रहे हैं साल 2013 में आई फिल्म ‘रांझणा’ की, जिसमें साउथ स्टार धनुष, सोनम कपूर और अभय देओल लीड रोल में नजर आए थे. ये धनुष की पहली हिंदी फिल्म भी है.

इस फिल्म में धनुष ने एक ऐसे आशिक का किरदार निभाया, जो एक लड़की को पाने के लिए कुछ भी कर सकता है. धनुष के इस किरदार को आज भी खूब सराहा जाता है. क्रिटिक्स से लेकर दर्शक तक ने इस फिल्म से धनुष की खूब तारीफ की थी.

---Advertisement---

रांझणा के लिए पहले शाहिद और रणबीर कपूर को अप्रोच किया गया था. लेकिन बाद में इसके लिए साउथ स्टार धनुष को फाइनल किया गया. इस फिल्म का क्लाइमैक्स सीन देखकर हर किसी की आंखें भर आती हैं.

36 करोड़ के बजट में बनी रांझणा ने दुनियाभर में करीब करीब 94 करोड़ की कमाई की थी. वहीं इसकी कहानी आज भी दर्शकों के दिल में एक खास जगह बनाई हुई है. इस फिल्म के बाद धनुष को पूरा देश पहचानने लगा. बॉलीवुड में भी उनकी अच्छी पकड़ बन गई.

---Advertisement---
First published on: Jun 22, 2026 08:48 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola