---विज्ञापन---
Lock Upp 2: फिनाले से पहले विनर का नाम हुआ लीक! इस कंटेस्टेंट ने मार ली बाजी?
नेटफ्लिक्स पर 'लॉक अप 2' गदर काट रहा है, शो के कंटेस्टेंट हर दिन दर्शकों को एंटरटेन कर रहे हैं, लेकिन अब ये रियलिटी शो अपने फिनाले की ओर है, लेकिन इससे पहले शो के विनर का नाम लीक हो गया है, बता दें शो में लगातार हो रहे ट्विस्ट और कंटेस्टेंट्स के चौंकाने वाले खुलासों ने दर्शकों की उत्सुकता तो बढ़ाई ही थी, लेकिन अब इस खबर ने उन्हें हैरान भी कर दिया है.
कौन होगा विनर?
सोशल मीडिया और फैन पेजों पर एक ऐसा दावा सामने आया है, जिसने शो को लेकर एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है. चर्चा है कि 'लॉक अप 2' का विनर पहले ही तय हो चुका है. हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक कोई ऑफीशियल अनाउंसमेंट सामने नहीं आई है, लेकिन कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस शिवांगी जोशी इस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम कर सकती हैं.
किसके हाथ आएगी विनर की ट्रॉफी?
बताया जा रहा है कि फिनाले की रेस में शिवांगी जोशी, श्रेया कालरा और योगेश रावत के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. वहीं अब सामने आ रही खबरों के मुताबिक, शिवांगी ने बाकी दोनों फाइनलिस्ट को पीछे छोड़ते हुए जीत हासिल कर ली है, हालांकि इस दावे की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, इसलिए फैंस को फिनाले तक इंतजार करना होगा.
किसके फैंस खुशी से झूम उठे?
इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर शिवांगी जोशी के फैंस खुशी से झूम उठे हैं. कई यूजर्स ने उन्हें पहले से ही बधाई देना शुरू कर दिया है, जबकि दूसरी ओर योगेश रावत के समर्थक इस दावे को लेकर हैरानी जता रहे हैं. ऐसे में फिनाले से पहले ही शो को लेकर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है.
फिनाले की रेस में कौन-कौन?
वहीं शो से जुड़ी दूसरी चर्चाओं की मानें तो आकांक्षा चमोला और हर्षद चोपड़ा फिनाले तक नहीं पहुंच पाए हैं. अगर ऐसा होता है तो यह उनके फैंस के लिए बड़ा झटका होगा. खास बात यह है कि हर्षद चोपड़ा का यह पहला रिएलिटी शो था और दर्शकों को उनसे काफी उम्मीदें थीं. हालांकि शो में उनका सफर उम्मीद के मुताबिक प्रभाव नहीं छोड़ पाया.
किसके साथ शिवांगी बांटेंगी खुशियां?
वही, हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी की दोस्ती भी लंबे समय से चर्चा में रही है. ऐसे में अगर शिवांगी वाकई ट्रॉफी जीतती हैं, तो फैंस की नजर इस बात पर भी रहेगी कि वह अपनी जीत का जश्न किसके साथ मनाती हैं.
दर्शकों को 5 अगस्त का इंतजार
फिलहाल, इन सभी दावों पर मेकर्स ने चुप्पी साध रखी है. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि 5 अगस्त के ग्रैंड फिनाले में आखिर ट्रॉफी किसके हाथ लगती है. तब तक इन खबरों को केवल अटकलों के तौर पर ही देख सकते हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.