Friday, 31 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Lock Upp 2: ट्रोल्स के निशाने पर आईं शिवांगी जोशी, तिलमिलाई बहन ने दिया करारा जवाब; बोलीं- ‘मेरी बहन झूठ…’

---विज्ञापन---

Lock Upp 2: रियलिटी शो 'लॉक अप 2' अपने ग्रैंड फिनाले की ओर बढ़ रहा है. 5 अगस्त को शो को अपना विजेता मिल जाएगा, लेकिन उससे पहले कंटेस्टेंट शिवांगी जोशी का एक खुलासा सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में है. शो में अपने संघर्ष की कहानी बताने के बाद शिवांगी को लगातार ट्रोल किया जा रहा है. अब उनकी बड़ी बहन शीतल जोशी खुलकर उनके समर्थन में सामने आई हैं और ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है.

शिवांगी को ट्रोलर्स ने घेरा

दरअसल, शो के दौरान शिवांगी ने बताया था कि एक समय ऐसा भी आया था जब उनके पिता के बिजनेस में भारी नुकसान हुआ था. हालात इतने खराब हो गए थे कि परिवार को कई दिनों तक सिर्फ ब्रेड-बटर खाकर गुजारा करना पड़ा था. इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने उनकी बात पर सवाल उठाने शुरू कर दिए. कई लोगों ने दावा किया कि शिवांगी के पिता आर्मी में थे, इसलिए उनकी बताई कहानी सच नहीं हो सकती.

---Advertisement---

बचाव में उतरीं बहन शीतल

इन आरोपों के बीच शीतल जोशी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया और पूरे विवाद पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि लोग बिना पूरी सच्चाई जाने शिवांगी को झूठा बता रहे हैं. शीतल ने साफ किया कि उनके पिता को बिजनेस में बड़ा नुकसान हुआ था और उसी वजह से परिवार आर्थिक मुश्किलों से गुजरा. उन्होंने कहा कि किसी का बड़ा घर देखकर यह तय नहीं किया जा सकता कि उसे कभी परेशानी नहीं हुई होगी.

शीतल ने बताई पूरी सच्चाई

शीतल ने यह भी बताया कि जिस घर की तस्वीरें लोग सोशल मीडिया पर दिखा रहे हैं, वह उनके दादाजी ने कई साल पहले बनवाया था. उस समय घर होना और आर्थिक रूप से मजबूत होना, दोनों अलग-अलग बातें थीं. उन्होंने कहा कि उनके परिवार के पास रहने के लिए घर जरूर था, लेकिन आमदनी नहीं थी. ऐसे में परिवार ने कठिन दौर का सामना किया.

---Advertisement---

सच्चाई बताते हुए भावुक हुईं शीतल

वीडियो में शीतल भावुक भी नजर आईं. उन्होंने कहा कि जब शिवांगी ने शो में अपनी जिंदगी का यह राज बताया, तब पूरा परिवार भावुक हो गया था क्योंकि वे उस संघर्ष के गवाह रहे हैं. उन्होंने लोगों से अपील की, कि बिना सच्चाई जाने किसी को झूठा न कहें.

शिवांगी की तारीफ की

शीतल के मुताबिक, आज परिवार जिस बेहतर स्थिति में है. उसमें शिवांगी की मेहनत का सबसे बड़ा योगदान है. उन्होंने कहा कि अगर आज उनके घर में सुख सुविधाएं हैं तो वह शिवांगी की कड़ी मेहनत की बदौलत हैं.

---Advertisement---

ट्रोलर्स को शीतल का जवाब

बता दें कि शो में शिवांगी ने यह भी बताया था कि मुश्किल दौर में उनके माता-पिता ने परिवार को संभालने के लिए हर संभव काम किया. उन्होंने कैंटीन में काम किया, कपड़े सिले और बर्तन तक धोए ताकि घर का खर्च चल सके. बहरहाल, शिवांगी की इस कहानी पर विवाद भले ही जारी हो, लेकिन उनकी बहन की बातों ने साफ कर दिया है कि यह परिवार की सच्ची कहानी है, न कि किसी तरह की सहानुभूति पाने की कोशिश.

First published on: Jul 31, 2026 11:36 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola