---विज्ञापन---

OTT पर महीनेभर से तहलका मचा रही ये वेब सीरीज, 10 एपिसोड की दमदार कहानी देख भूल जाएंगे ‘भौकाल’

ओटीटी पर मौजूद ये सीरीज करीब एक महीने से ट्रेंड कर रही है. ड्रामा और थ्रिल से भरपूर इस सीरीज की कहानी दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है. महीनेभर से ये सीरीज दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है. एक ऐसी वेब सीरीज जिसकी कहानी हर किसी का दिल जीतने का काम कर रही है. इसकी रिलीज को एक महीने का वक्त गुजर चुका है. आइए इसके बारे में जानते हैं.

कप्तान वेब सीरीज

हम बात कर रहे हैं 3 अप्रैल 2026 को अमेजन एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हुई वेब सीरीज कप्तान की, जिसमें एक्टर साकिब सलीम लीड रोल में हैं. इसकी कहानी दर्शकों को लगातार पसंद आ रही है.

---Advertisement---

10 एपिसोड की कहानी

ड्राम और थ्रिल से भरपूर सीरीज कप्तान की कहानी 10 एपिसोड में मौजूद है. इसके हर एक एपिसोड में शानदार कहानी देखने को मिलती है. ये एक पुलिस क्राइम-थ्रिलर है, जिसमें राजनीति के सियासी खेल, लोकल माफियाओं का भौकाल और पुलिस प्रशासन की धरपकड़ को दिखाया गया है.

महीनेभर से कर रही ट्रेंड

खास बात ये है कि कप्तान एक महीने से ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन एमएक्स प्लेयर पर छाई हुई है. यहां ये सीरीज टॉप-10 ट्रेंडिंग में बनी हुई है. इसकी कहानी ने दर्शकों को अपनी और खूब आकर्षित किया है. साकिब सलीम के अलावा इस सीरीज में सिद्धार्थ निगम, अंजुमन शर्मा, कविता कौशिक, वरुण बदोला और पूजा गौड़ जैसे स्टार्स शामिल हैं.

---Advertisement---

आईएमडीबी रेटिंग

कप्तान की थ्रिलिंग कहानी दर्शकों को लगातार आकर्षित कर रही है. यही कारण है कि एक महीने से ये सीरीज टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है. इसे आईएमडीबी की तरफ से 6/10 की पॉजिटिव रेटिंग भी मिली है.

First published on: May 04, 2026 07:03 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.