---विज्ञापन---

आउटसाइडर होकर भी इस लड़की ने बनाई इंडस्ट्री में अलग पहचान, अकेले दम पर हिट करा देती है फिल्में

ऊपर तस्वीर में नजर आ रही ये छोटी सी लड़की आज बॉलीवुड की सबसे बिंदास अदाकाराओं में से एक हैं. फिल्मी दुनिया के साथ राजनीति में भी अपना पैर जमाने वाली इस अदाकारा के बयान अक्सर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते हैं. अपने एक्ट्रेस ग्लैमरस अंदाज और बेबाकी को लेरक एक्ट्रेस अक्सर सुर्खियां बटोरती नजर आती हैं. शुरुआती करियर में इस अदाकारा का कई विवादों से नाता रहा, लेकिन एक्ट्रेस ने कभी हार नहीं माना.

बॉलीवुड की क्वीन

जी हम जिनकी बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं ब्लकि बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत हैं. फिल्मी दुनिया पहुंचने के लिए कंगना ने काफी संघर्ष किया है. बॉलीवुड में वो एक आउटसाइडर हैं. लेकिन आज कंगना की इंडस्ट्री में एक बोल्ड और बिंदास एक्ट्रेस के रूप में जानी जाती हैं.  

---Advertisement---

आदित्य पंचोली से भी हुआ विवाद

शुरुआती करियर में कंगना का कई तरह के विवादों से नाता रहा. मुंबई में परिवार से दूर उन्होंने एक्टर आदित्य पंचोली और उनकी पत्नी जरीना वहाब के घर में पनाह ली थी. कुछ दिनों बाद अफवाह उड़ी कि आदित्य पंचोली और कंगना रनौत के बीच एक गुपचुप अफेयर चल रहा था, जबकि आदित्य पहले से ही अपनी पत्नी जरीना से शादीशुदा थे. वहीं बाद में कंगना ने आरोप लगाया कि आदित्य ने कई मौकों पर उनके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की थी, जिसकी वजह से कंगना को उनका घर छोड़कर जाना पड़ा.

कंगना-ऋतिक का अफेयर

कंगना ने अपना बॉलीवुड डेब्यू साल 2006 में आई फिल्म गैंगस्टर से किया था. इसके बाद एक्ट्रेस ने ऋतिक संग फिल्म 'काइट्स' में काम किया, जिसके बाद खबरें आईं कि फिल्म के सेट पर ही कंगना औइर ऋतिक का अफेयर शुरू हो गया था. खबरें ऐसी भी थीं कि ऋतिक अपनी पत्नी, सुजैन खान को तलाक देकर कंगना से शादी करने पर विचार कर रहे थे.

---Advertisement---

ऋतिक रोशन संग रहा विवाद

'काइट्स' के बाद, दोनों फिर से फिल्म 'कृष 3' में साथ काम किया. समय बीता और साल 2016 में ऋतिक रोशन ने कंगना के खिलाफ कथित तौर पर साइबरस्टॉकिंग और उन्हें परेशान करने का आरोप लगाते हुए एक केस फाइल कर दिया. ऐसे में कंगना ने ऋतिक पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि एक्टर ने उनका इस्तेमाल किया और फिर उन्हें छोड़ दिया.

अकेले दम पर हिट करा देती हैं फिल्म

बात करें करियर की तो कंगना ने क्वीन (2013), तनु वेड्स मनु (2011), तनु वेड्स मनु रिटर्न्स (2015), कृष 3 (2013) और फैशन (2008) जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं. उनकी फिल्म क्वीन और तनु वेड्स मनु कुछ ऐसी मूवीज हैं, जिन्हें कंगना ने अकेले दम पर हिट करवाई हैं. आज कंगना आलीशान घर और सुविधाओं में रहती हैं. उनकी टोटल नेट वर्थ कथित तौर पर 103 करोड़ रुपये है.

First published on: May 11, 2026 06:28 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.