Wednesday, 1 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Amazon Prime Video पर गर्दा उड़ाने आ रही ये धांसू क्राइम थ्रिलर सीरीज, जानें कब होगी स्ट्रीम?

---विज्ञापन---

OTT Release: अगर आप रोमांटिक, हॉरर कंटेंट देखकर ऊब चुके हैं, और कुछ अलग तरह का कंटेंट देखना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है, अमेजन प्राइम वीडियो पर जल्द ही एक क्राइम थ्रिलर स्ट्रीम होने वाली है, जिसके हाल में रिलीज हुए ट्रेलर ने फैंस का उत्साह कई गुना बढ़ा दिया है, सरीज की कहानी और उसका क्लाइमैक्स आपका दिमाग घुमा देगा, तो चलिए जानते हैं कि यह कौनसी वेब सीरीज है और कब रिलीज होगी?

कब रिलीज होगी वेब सीरीज?

साउथ की मोस्ट अवेटेड क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज 'इसाकपट्नम' अब ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है. ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही इस सीरीज को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. 'इसाकपट्नम' का पहला सीजन 2 जुलाई से Amazon Prime Video पर स्ट्रीम किया जाएगा.

---Advertisement---

कितनी भाषाओं में होगी स्ट्रीम?

अच्छी बात यह है कि दर्शक इसे सिर्फ तमिल और तेलुगु ही नहीं, बल्कि हिंदी, मलयालम और कन्नड़ भाषा में भी देख सकेंगे. यानी अलग-अलग भाषाओं के दर्शक इस थ्रिलर का मजा आसानी से ले पाएंगे. सीरीज में साउथ इंडस्ट्री के कई बेहतरीन कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

धांसू स्टारकास्ट से सजी सीरीज

इसमें समुथिरकानी और ऐश्वर्या राजेश मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. इनके अलावा सुनील, नरेश अगस्त्य, सुधाकर कोमाकुला, राजीव कनकला, मेरिन फिलिप, रोहिणी और माइम गोपी जैसे कलाकार भी कहानी को मजबूत बनाते नजर आएंगे. स्टारकास्ट को देखते हुए यह सीरीज पहले से ही काफी चर्चा में बनी हुई है.

---Advertisement---

क्या है 'इसाकपट्नम' की कहानी?

ट्रेलर के मुताबिक, 'इसाकपट्नम' की कहानी एक बंदरगाह शहर की सत्ता, ताकत और बदले के इर्द-गिर्द घूमती है. इस शहर के पोर्ट पर कब्जे की जंग शुरू होती है, जहां एक ईमानदार और मजबूत महिला उस ताकतवर शख्स को चुनौती देती है, जिसने सालों से बंदरगाह पर अपना दबदबा कायम कर रखा है.

ऐसे शुरू होगा सत्ता, साजिश, हिंसा और बदले का खेल

इसके बाद शुरू होती है सत्ता, साजिश, हिंसा और बदले की खतरनाक लड़ाई. कहानी में कई ऐसे ट्विस्ट और रहस्य देखने को मिलेंगे, जो दर्शकों को आखिर तक बांधे रखने का दम रखते हैं. ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन, इमोशन और सस्पेंस की झलक भी देखने को मिलती है.

---Advertisement---

फैंस का उत्साह हाई

अगर आपको क्राइम, गैंगवार, पॉलिटिकल ड्रामा और सस्पेंस से भरपूर वेब सीरीज पसंद हैं, तो 'इसाकपट्नम' आपकी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल हो सकती है. अब देखना दिलचस्प होगा कि रिलीज के बाद यह सीरीज दर्शकों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है

First published on: Jul 01, 2026 04:28 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola