---विज्ञापन---
इंडिया की 5 सबसे पसंदीदा वेब सीरीज, दिल में बसा है तीसरी वाली का हर एक किरदार
अबतक आपने ओटीटी पर एक से बढ़कर एक वेब सीरीज देखी होंगी. लेकिन क्या आपको इंडिया की टॉप 5 वेब सीरीज के बारे में पता है. चलिए आज इसके बारे में जानते हैं. ये लिस्ट IMDb ने जारी की है. टॉप 5 की लिस्ट में शानदार वेब सीरीज के नाम शामिल हैं. चलिए जानते हैं.
एस्पिरेंट्स
इस लिस्ट में पहला नाम प्राइम वीडियो की सीरीज ‘एस्पिरेंट्स’ की है. हाल ही में इस सीरीज का तीसरा सीजन आया है, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. ये सीरीज UPSC की तैयारी कर रहे छात्रों की कहानी दिखाता है. आईएमडीबी पर इस सीरीज को 9.1 की शानदार रेटिंग मिली है.
मिर्जापुर
प्राइम वीडियो की पॉपुलर वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ भी इस लिस्ट में शामिल है. इस सीरीज के अबतक तीन सीजन आ चुके हैं. ड्रॉमा, क्राइम और पॉलिटिक्स से भरपूर इस सीरीज की कहानी ने पूरे देश को अपनी ओर आकर्षित किया है. इस सीरीज की पॉपुलैरिटी कुछ इस तरह है कि दर्शकों के दिल में इसके हर के किरदार बस गए हैं. सीरीज में पंकज त्रिपाठी, विक्रांत मैसी, अली फजल, श्वेता त्रिपाठी, विजय वर्मा जैसे स्टार्स लीड रोल में हैं.
सेक्रेड गेम
सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर सीरीज 'सेक्रेड गेम' का तो कोई जवाब नहीं. इस सीरीज की पॉपुलैरिटी पूरी दुनियाभर में देखने को मिली हैं. अनुराग कश्यप ने डायरेक्शन में बनी इस सीरीज को आईएमडीबी पर 8.5 की तगड़ी रेटिंग मिली है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी
ये सीरीज स्टॉक ब्रोकर हर्षद मेहता के जीवन पर आधारित है. इसकी थ्रिलिंग कहानी आपका दिल जीत लेगी. इसमें बॉलीवुड स्टार प्रतीक गांधी लीड रोल में हैं. सीरीज को आईएमडीबी पर 9.2 की शानदार रेटिंग मिली है. ये सीरीज सोनी लिव पर मौजूद है.
द फैमिली मैन
प्राइम वीडियो की सीरीज 'द फैमिली मैन' के अबतक तीन सीजन आ चुके हैं. एक्शन और थ्रिल से भरपूर इस सीरीज की कहानी और किरदारों ने दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया है. इसमें नेशनल सिक्योरिटी से जुड़े मुद्दे को दिखाया गया है. सीरीज में बॉलीवुड स्टार मनोज बाजपेयी लीड रोल में हैं.