---विज्ञापन---
JioHotstar पर तहलका मचा रही ये हॉरर-थ्रिलर, भूत का खौफनाक खेल देख कांप उठेगी रूह
Horror Thriller: ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर मौजूद इस हॉरर थ्रिलर फिल्म की कहानी लगातार दर्शकों का दिल जीतने का काम कर रही है. साउथ सिनेमा की ये फिल्म इस समय ओटीटी पर जमकर देखी जा रही है. फिल्म की ग्रिप्पिंग और डरावनी कहानी हर किसी को पसंद आ रही है. आइए फिल्म के बारे में जानते हैं.
JioHotstar पर मौजूद
अक्सर ओटीटी पर नई फिल्मों और सीरीज का जलवा देखने को मिलता है. लेकिन कुछ दिनों से JioHotstar पर मौजूद एक साल पुरानी ये फिल्म खूब सुर्खियां बटोर रही है. साल 2025 की ये फिल्म अब ओटीटी पर गर्दा उड़ा रही है.
4 दोस्तों की कहानी
ये एक तेलुगु भाषा की हॉरर थ्रिलर फिल्म है. इसकी कहानी चार दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो भूत-प्रेत के नाम लोगों को बेवकूफ बनाने वाले ढोंगी बाबा और तांत्रिकों का पर्दाफश करते हैं. लेकिन उनके जीवन में बड़ा संकट तब आता है, जब एक तांत्रिक उन्हें एक भूतिया हवेली में रात गुजारने की चुनौती देता है.
कौनसी फिल्म
चारों दोस्त इस चुनौती को स्वीकार लेते हैं. इसके बाद फिल्म में भूत का खौफनाक खेल शुरू होता है. 2 घंटे की इस मूवी में ऐसे-ऐसे सीन्स शामिल हैं, जिन्हें देखकर आपकी रूह कांप उठेगी. हमक बात कर रहे हैं फिल्म ईशा (Isha) की, जो फिलहाल ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर टॉप-10 में ट्रेंड कर रही है.
फिल्म की कहानी
अगर आप हॉरर थ्रिलर फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो एक बार आपको ये फिल्म जरूर देख लेनी चाहिए. फिल्म ईशा की कहानी डरावनी होने के साथ ही शुरू से लेकर अंत तक दर्शकों को बांधे रखती है.
दिल दहला देने वाले सीन्स
हॉरर और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म की कहानी हद से ज्यादा डरावनी और दिल दहलाने वाली है. एक ऐसी कहानी जो आपके अंदर डर के साथ-साथ रोमांच को भर देगी.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.