Wednesday, 29 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

हर्षद चोपड़ा का शिवांगी जोशी से चल रहा अफेयर? धीरज धूपर ने दिया हिंट, सूफी मोटीवाला बोले- ‘सिर्फ अच्छे…’

---विज्ञापन---

'लॉक अप 2' में हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी की दोस्ती इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा में है. शो के दौरान दोनों की बॉन्डिंग ने दर्शकों का खूब ध्यान खींचा है. कभी एक-दूसरे का साथ देते हुए, तो कभी इमोशनल मोमेंट्स शेयर करते हुए दोनों को देखा गया. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर लगातार उनके रिलेशनशिप को लेकर चर्चाएं हो रही हैं. अब इस पूरे मामले पर शो के दो एक्स कंटेस्टेंट धीरज धूपर और सूफी मोटीवाला ने अपनी-अपनी राय दी है, जिसके बाद एक बार फिर दोनों की केमिस्ट्री सुर्खियों में आ गई है.

क्या है दोनों के रिश्ते की सच्चाई?

हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान धीरज धूपर से पूछा गया कि वह शो में बाकी कंटेस्टेंट्स की तरह लड़ाई झगड़ों में क्यों नहीं दिखाई दिए. इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर उन्होंने योगेश रावत को बाहर किया था तो उनकी कथित गर्लफ्रेंड आकांक्षा चौधरी को उनसे नाराज होना चाहिए था. इसी तरह अगर वह हर्षद चोपड़ा को बाहर करते, तो शिवांगी जोशी को भी उनसे शिकायत होती.  

---Advertisement---

धीरज ने शिवांगी-हर्षद के बारे में क्या बोला?

इसके बाद जब धीरज से सीधे पूछा गया कि क्या हर्षद और शिवांगी के बीच दोस्ती से बढ़कर कोई रिश्ता है, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए सिर्फ इतना कहा, 'जो दिख रहा है, शायद वही होगा.' धीरज का यह जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस ने इसे अपने-अपने अंदाज में समझना शुरू कर दिया.

सूफी मोटीवाला का हैरान करने वाली खुलासा

हालांकि, शो के एक और कंटेस्टेंट सूफी मोटीवाला ने इन सभी अटकलों को गलत बताया. सूफी का कहना है कि हर्षद और शिवांगी सिर्फ अच्छे दोस्त हैं. उन्होंने कहा, 'मैंने दोनों के साथ काफी समय बिताया है. मेरी जानकारी में दोनों के बीच प्यार जैसा कुछ नहीं है. वे सिर्फ बहुत अच्छे दोस्त हैं और उनकी दोस्ती लोगों को अलग नजर आती है.'

---Advertisement---

शो को लेकर क्या बोले सूफी

सूफी ने यह भी कहा कि बड़े रियलिटी शोज में एडिटिंग, बैकग्राउंड म्यूजिक और कुछ खास सीन की वजह से कई बार दर्शकों को अलग कहानी दिखाई देती है. उनके मुताबिक, यही कारण है कि लोग दोनों को कपल समझने लगे.

किसने पहले कहा था 'लवबर्ड्स'

सूफी ने यह भी खुलासा किया कि हर्षद और शिवांगी को 'लवबर्ड्स' कहने की शुरुआत शिल्पा शिंदे ने शो के दौरान की थी. इसके बाद सोशल मीडिया पर भी यही टैग चल पड़ा. हालांकि, हर्षद और शिवांगी कई बार साफ कर चुके हैं कि उनके बीच सिर्फ गहरी दोस्ती है. बावजूद इसके, दोनों की शानदार बॉन्डिंग आज भी फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है

---Advertisement---
First published on: Jul 28, 2026 10:26 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola