---विज्ञापन---

‘गुल्लक’ सीजन 5 की रिलीज डेट का कब होगा खुलासा? बड़े बदलाव के साथ आई जरूरी अपडेट

रिलेटेबल कहानियों और जज्बातों के जादूगर TVF ने अपनी सबसे सफल सीरीज 'गुल्लक' के पांचवें सीजन की तैयारी पूरी कर ली है. पिछले चार सीजनों की अपार सफलता के बाद, दर्शकों को संतोष, शांति, अन्नू और अमन मिश्रा की नई कहानियों का बेसब्री से इंतजार था. मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्टर और टीजर शेयर कर इस इंतजार को खत्म किया है. हालांकि, इस बार 'मिश्रा निवास' की रौनक थोड़ी अलग होगी, क्योंकि घर के बड़े बेटे अन्नू भैया अब एक नए अवतार में नजर आएंगे. शक्ल भले ही बदल गई हो, लेकिन मेकर्स का वादा है कि अन्नू का मिजाज और परिवार का प्यार बिल्कुल पहले जैसा ही रहने वाला है.

'अन्नू भैया' का बदला चेहरा

सीजन 5 का सबसे बड़ा अपडेट कास्टिंग को लेकर है. सीजन 1 से 4 तक अन्नू मिश्रा का किरदार निभाने वाले वैभव राज गुप्ता अब सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. उनकी जगह '12वीं फेल' और 'मामला लीगल है' जैसी हिट फिल्मों/सीरीज में नजर आ चुके अनंत जोशी अब नए 'अन्नू भैया' बनेंगे.

---Advertisement---

टीजर ने बढ़ाई उत्सुकता

सीजन के पहले टीजर में इस बदलाव को बहुत ही मजाकिया और सहज तरीके से दिखाया गया है. टीजर में कहा गया है कि भले ही अन्नू भैया की शक्ल बदल गई हो, लेकिन उनका व्यक्तित्व और परिवार के प्रति उनकी जिम्मेदारी आज भी वही है.

IMDb पर TVF का दबदबा

'गुल्लक' का क्रेज सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि ग्लोबल लेवल पर भी है. 9.1 की शानदार रेटिंग के साथ 'गुल्लक' दुनिया के टॉप 250 टीवी शोज की लिस्ट में 74वें नंबर पर है. इसके साथ ही TVF की 'पिचर्स', 'पंचायत' और 'कोटा फैक्ट्री' जैसी सीरीज भी इस प्रतिष्ठित लिस्ट में शामिल हैं.

---Advertisement---

सोनी लिव पर होगी वापसी

सीजन 5 भी अपने पुराने प्लेटफॉर्म सोनी लिव (Sony LIV) पर ही स्ट्रीम होगा. मेकर्स ने साफ किया है कि इस बार कहानियों में मिडिल क्लास संघर्ष के साथ-साथ परिवार के बदलते रिश्तों की नई परतें देखने को मिलेंगी.

रिलीज डेट का सस्पेंस

फिलहाल मेकर्स ने सीजन 5 का ऐलान तो कर दिया है, लेकिन इसकी रिलीज डेट को अभी सस्पेंस में रखा गया है. टीजर आने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि अगले कुछ हफ्तों में इसकी आधिकारिक रिलीज तारीख का खुलासा कर दिया जाएगा.

First published on: May 08, 2026 10:15 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.