---विज्ञापन---
90s का सुपरस्टार, एक फिल्म की लगी हाय, 29 साल छोटी हीरोइन संग रोमांस करना पड़ा भारी, पूरा करियर हो गया चौपट
Bollywood Star: बॉलीवुड के इस हीरो को 90 के दशक में खूब पॉपुलैरिटी मिली. एक्टर ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों की लाइन लगा दी. लेकिन बाद में एक्टर का करियर बिल्कुल खत्म हो गया. पिछले 18 साल से एक्टर की एक भी हिट फिल्म नहीं आई. एक्टर ने कई बार अपना कमबैक भी करना चाहा, लेकिन कामयाबी नहीं मिली. वहीं एक समय था जब इस एक्टर ने हर किसी को पीछा छोड़ दिया था. 18 साल पहले आई एक फिल्म के बाद एक्टर का करियर का पूरी तरह बर्बाद हो गया. इस फिल्म एक्टर ने खुद से 29 साल छोटी हीरोइन संग रोमांस किया था. इसे लेकर हीरो को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा और इसके बाद ही एक्टर के करियर पर फुल स्टॉप लग गया.
90s का सुपरस्टार
90 के दशक का ये सितारा कोई और नहीं गोविंदा हैं, जिन्होंने कभी अपनी फिल्मों से पूरी इंडस्ट्री पर राज किया. वहीं अब हालात ऐसे हो गए हैं कि एक्टर को कोई फिल्म ही नहीं मिल रही है. पिछले 17 सालों गोविंदा की कई फिल्में रिलीज हुईं, लेकिन उनमें से एक को भी कामयाबी नहीं मिली.
एक फिल्म के बाद बर्बाद हुआ करियर
माना जाता है कि 18 साल पहले आई एक फिल्म के बाद गोविंदा का करियर पूरी तरह डूब गया. इस फिल्म में गोविंदा ने खुद से 29 साल छोटी एक्ट्रेस संग रोमांस किया था. इसे लेकर गोविंदा की खूब आलोचना भी हुई थी. इससे मेकर्स को काफी नुकसान भी उठाना पड़ा था.
29 साल छोटी हीरोइन संग रोमांस पड़ा भारी?
2008 में आई फिल्म 'मनी है तो हनी है' के बाद गोविंदा का करियर बुरी तरह गिर गया. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी. कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर इस फिल्म में गोविंदा के साथ उनसे 29 साल छोटी एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी नजर आई थीं. इसके अलावा फिल्म में आफताब शिवदसानी, सेलिना जेटली, रवि किशन, उपेन पटेल, प्रेम चोपड़ा, किम शर्मा, मनोज बाजपेयी भी शामिल थे.
बुरी तरह फ्लॉप हुई फिल्म
इस फिल्म की कहानी दर्शकों को कुछ पसंद नहीं आई. ऐसे में फिल्म को भारी नुकसान झेलना पड़ा. फिल्म में गोविंदा और हंसिका की जोड़ी को दर्शकों ने पूरी तरह नकार दिया. दोनों की उम्र में 29 साल का अंतर था, जिसकी वजह से गोविंदा की काफी आलोचना भी हुई थी.
आजतक नहीं हुआ कमबैक
'मनी है तो हनी है' के साथ गोविंदा के करियर पर भी ब्रेक लग गया. इस फिल्म के बाद गोंवदा का करियर ग्राफ बुरी तरह गिरने लगा. हालांकि साल 2009 में आई फिल्म पार्टनर से गोविंदा की वापसी हुई. लेकिन इसके बाद भी उनका करियर गिरता ही चला गया और आज तक उनका कमबैक नहीं हुआ.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.