Wednesday, 8 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Akanksha Chamola करेंगी दूसरी शादी? Gaurav Khanna से तलाक के बाद का बताया पूरा प्लान

---विज्ञापन---

Akanksha Chamola Lock Upp 2: नेटफ्लिक्स पर जब से 'लॉक अप 2' शुरू हुआ है, शो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. कंटेस्टेंट लगातार अपने गेम और कॉन्ट्रोवर्शियल बयान से सुर्खियां बटोर रहे हैं. शो के प्रीमियर पर ही टीवी के टॉप एक्टर गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने पति संग तलाक लेने का खुलासा कर हलचल मचा दी थी, तभी से लोग उनके रिश्ते और उनके फ्यूजचर प्लान को लेकर जानने के लिए बेताब दिखे, तो वही लेटेस्ट एपिसोड में आकांक्षा ने दूसरी शादी और भविष्य की योजनाओं पर खुलासा किया है.

इंटरनेट पर बयान वायरल

टीवी एक्टर गौरव खन्ना और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार चर्चा में हैं. हाल ही में रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में एंट्री के दौरान आकांक्षा ने खुलासा किया था कि वह और गौरव खन्ना अब अलग हो चुके हैं और दोनों का तलाक होने वाला है. उन्होंने बताया कि पिछले करीब एक साल से दोनों साथ नहीं रह रहे हैं. इस खुलासे के बाद फैंस भी हैरान रह गए थे.

---Advertisement---

क्या बोलीं आकांक्षा चमोला?

अब शो के लेटेस्ट एपिसोड में आकांक्षा ने अपनी आगे की जिंदगी और दूसरी शादी को लेकर खुलकर बात की. बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि फिलहाल उनका दोबारा शादी करने का कोई इरादा नहीं है. उनका कहना है कि अब वह अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीना चाहती हैं.  

किसके साथ बातें शेयर करती दिखीं आकांक्षा?

दरअसल, शो में आकांक्षा की बातचीत पामेला सेरेना के साथ हुई. इस दौरान आकांक्षा ने कहा कि उन्होंने बहुत कम उम्र में शादी कर ली थी. वह बोलीं, 'जब मेरी शादी हुई थी तब मैं सिर्फ 24 साल की थी.' इस पर पामेला ने उनसे कहा कि वह अभी भी यंग हैं और चाहें तो फ्यूचर में किसी अच्छे इंसान के साथ नई शुरुआत कर सकती हैं.

---Advertisement---

क्यों वायरल हो रहा आकांक्षा का बयान?

हालांकि, आकांक्षा ने इस सुझाव पर साफ जवाब देते हुए कहा कि उन्हें अब दोबारा शादी नहीं करनी. उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि शायद मैं शादी के लिए बनी ही नहीं हूं.' आकांक्षा का यह बयान सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है.

क्या है आकांक्षा की फ्यूचप प्लानिंग?

इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी आने वाली जिंदगी की प्लानिंग भी शेयर की. आकांक्षा ने बताया कि पहली बार वह पूरी तरह अकेले रहने वाली हैं. उन्होंने कहा कि अब वह न अपने माता-पिता के घर रहेंगी और न ही पति के घर. उनका सपना है कि वह अपना खुद का घर खरीदें और वहीं अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करें.

---Advertisement---

किसके साथ रहना चाहती हैं आकांक्षा?

आकांक्षा ने कहा, 'मैं अपना अलग घर लेने वाली हूं. अब मैं अपनी जिंदगी अकेले ही जीना चाहती हूं.' उनके इस बयान से साफ है कि वह तलाक के बाद खुद को मजबूत बनाकर आत्मनिर्भर जीवन जीने पर फोकस करना चाहती हैं.

फैंस गौरव-आकांक्षा के रिश्ते में देखना चाहते हैं प्यार

आकांक्षा चमोला के इस फैसले पर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन्स देखने को मिल रहे हैं. कुछ लोग उनके हौसले की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ फैंस अभी भी उम्मीद लगाए बैठे हैं कि शायद भविष्य में गौरव और आकांक्षा के रिश्ते में फिर से सब कुछ ठीक हो जाए.

---Advertisement---
First published on: Jul 08, 2026 12:13 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola