Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Friday Theatre Releases: इस हफ्ते लगेगा एंटरटेनमेंट का जोरदार तड़का, रिलीज हो रहीं ये 5 धांसू फिल्में

---विज्ञापन---

Friday Theatre Releases: इस फ्राइडे सिनेमाघरों में एंटरटेनमेंट का जबरदस्त धमाका होने जा रहा है. 8 मई को सिनेमाघरों में एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज होने जा रही हैं. इन फिल्मों की लिस्ट में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की फिल्में शामिल हैं. एक्शन, कॉमेडी, थ्रिल और रोमांस से भरपूर ये फिल्में आपका दिन बना देंगी. चलिए जानते हैं.

दादी की शादी

लिस्ट में सबसे पहला नाम कपिल शर्मा और नीतू कपूर स्टारर फिल्म 'दादी की शादी' का है. कॉमेडी और ड्रामा भरपूर इस फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आया था. ऐसे में सिनेमाघरों में भी ये फिल्म कमाल कर सकती है. ये फिल्म 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. दिलचस्प बात ये है कि इस फिल्म से नीतू कपूर की लाडली बेटी रिद्धिमा कपूर बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही हैं.

---Advertisement---

मैं एक्टर नहीं हूं

नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर फिल्म मैं एक्टर नहीं हूं भी इसी शुक्रवार 8 मई को रिलीज हो रही है. इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी काफी गंभीर किरदार में नजर आएंगे. इस फिल्म में नवाजुद्दीन के अलावा एक्ट्रेस चित्रांगदा सतरूपा भी लीड रोल में शामिल हैं.

डुग डुग

अल्ताफ खान और ऋत्विक पारीक स्टारर स्टारर फिल्म डुग डुग भी इन दिनों सुर्खियों में है. इस फिल्म की कहानी एक बाइक के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे एक गांव में हुए एक्सीडेंट के बाद पुलिस जब्त कर लेती है. आगे की कहानी में जबरदस्त ड्रामा और मिस्ट्री देखने को मिलती है. ये फिल्म भी 8 मई को रिलीज हो रही है.

---Advertisement---

द शीप डिटेक्टिव्स

मिस्ट्री और कॉमेडी भरपूर फिल्म द शीप डिटेक्टिव्स भी इसी 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म में ह्यू जैकमैन और ब्रेट गोल्डस्टीन लीड रोल में हैं. इसके ट्रेलर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था. ऐसे में दर्शक इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं.

मॉर्टल कॉम्बैट II

ये एक पॉपुलर डार्क फैंटेसी, मार्शल आर्ट्स एक्शन फिल्म है, जो 2021 की हिट फिल्म मॉर्टल कॉम्बैट का सीक्वल है. इस फिल्म में कार्ल अर्बन और एडलाइन रुडोल्फ लीड रोल में हैं. ये फिल्म भी सिनेमाघरों में इस शु्क्रवार रिलीज होने के लिए तैयार है.

---Advertisement---
First published on: May 07, 2026 04:17 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola