---विज्ञापन---
Friday OTT Releases: 31 जुलाई को ओटीटी पर रिलीज हो रहीं ये 5 शानदार फिल्में-सीरीज, देखें लिस्ट
Friday OTT Releases: इस शुक्रवार, 31 जुलाई 2026 को ओट्टी प्लेटफॉर्म्स पर कई शानदार फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं. 'बालन: द बॉय' और 'राव बहादुर' से लेकर मशहूर एनिमेटेड सीरीज 'बैटमैन: केप्ड क्रूसेडर' के मोस्ट अवेटेड दूसरे सीजन तक, इस आपका फुल एंटरटेनमेंट होने जा रहा है. पूरी लिस्ट देखें.
Balan: The Boy - ZEE5
लिस्ट में पहले नंबर ये मलयालम साइकोलॉजिकल सर्वाइवल ड्रामा है. ये एक ऐसी माँ की कहानी है जो पहले जेल जा चुकी है और उसका छोटा बेटा; वे दोनों भागते हुए जिंदगी बिता रहे हैं और अपने दर्दनाक अतीत से बचने के लिए लगातार नई पहचान अपनाते रहते हैं. इस फिल्म की इमोशनल कहानी आपको एक बार जरूर देख लेना चाहिए. इसे आप 31 जुलाई से Zee5 पर देख सकते हैं.
Chum - Lionsgate Play
टीना (ऐलिस ईव) और टॉम (एरिक माइकल कोल) अपनी सपनों की डेस्टिनेशन वेडिंग मनाने माल्टा जाते हैं. लेकिन, उनकी रोमांटिक ट्रिप जल्द ही जान बचाने की लड़ाई में बदल जाती है, जब एक ग्रेट व्हाइट शार्क उनके प्राइवेट कैटामरन पर हमला कर देती है. हालांकि एक स्थानीय मछुआरा उन्हें बचाने आता है, लेकिन उन्हें जल्द ही पता चलता है कि वो असल में एक साइकोपैथिक कातिल है जिसका अतीत दुखद रहा है, और इसके बाद उनकी जान बचाने के लिए एक खौफनाक लड़ाई शुरू हो जाती है. ये फिल्म आपको 31 जुलाई से Lionsgate Play पर मिल जाएगी. इसे आप यहां हिंदी में भी देख सकते हैं.
Rao Bahadur - Netflix
'राव बहादुर' एक साइकोलॉजिकल पीरियड ड्रामा है. ये फिल्म भुवनम रामप्पा राव बहादुर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक उम्रदराज शाही व्यक्ति हैं. उन्हें इस बात का गहरा यकीन है कि उनका छोटा बेटा कुसुमाप्पा, जो अब इस दुनिया में नहीं है, उनका अपना (बायोलॉजिकल) बेटा नहीं था. सच का पता लगाने तक बेटे की मौत को मानने से इनकार करते हुए, वो एक ऐसी खोज पर निकलते हैं जो उन्हें दबे हुए राज का सामना करने पर मजबूर कर देती है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं 31 जुलाई से
The Legend Of Karna - SonyLIV
महाभारत के किरदार कर्ण पर आधारित इस एनिमेटेड सीरीज में एक साधारण सारथी परिवार में पले-बढ़े कर्ण के योद्धा बनने तक के सफर को दिखाया गया है. ये सीरीज 31 जुलाई से SonyLIV पर स्ट्रीम होगी.
Batman: Caped Crusader Season 2 - Amazon Prime Video
बैटमैन की पॉपुलर एनिमेटेड सीरीज एक रोमांचक दूसरे सीजन के साथ लौट रहा है. इस बार की कहानी गोथम सिटी को और भी अंधेरे और खतरनाक हालात में ले जाती है, जहां बैटमैन शहर को अंधेरे से बचाने की अपनी लड़ाई जारी रखते हुए और भी गहरे रहस्यों और बेरहम विलेन्स का सामना करता है. इसे आप Prime Video पर देख सकते हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.