---विज्ञापन---

Friday OTT Releases: Netflix पर ‘धुरंधर: रॉ एंड अनदेखा’, Prime Video पर ‘सिस्टम’, इस शुक्रवार OTT पर होगा बवाल, देखें पूरी लिस्ट

Friday OTT Releases: 22 मई 2026 यानी इस फ्राइडे OTT पर काफी कुछ आ रहा है. रणवीर सिंह की ‘धुरंधर : रॉ एंड अनदेखा’ से लेकर सोनाक्षी सिन्हा की सिस्टम तक, Netflix, JioHotstar, SonyLIV, Prime Video और ZEE5 पर 5 नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं. फैमिली रोम-कॉम ‘Madhuvidhu’ और क्राइम ड्रामा ‘Warrant’ भी इस हफ्ते ओटीटी पर तहलका मचाने लिए तैयार हैं. आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

Dhurandhar Raw and Undekha

लिस्ट में सबसे पहला नाम रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर का है, जिसे ‘धुरंधर : रॉ एंड अनदेखा’ के रूप में Netflix और JioHotstar पर रिलीज किया जा रहा है. इसमें सिनेमाघरों में रिलीज हुई धुरंधर से 3 मिनट ज्यादा फुटेज देखने को मिलेगा. ये फिल्म भारत के जासूस हमजा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पाकिस्तान के ल्यारी शहर में जाकर आतंक का खात्मा करता है. फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आर. माधवन, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे शानदार कलाकार शामिल हैं.

---Advertisement---

System

सोनाक्षी सिन्हा स्टारर फिल्म सिस्टम एक कोर्टरूम थ्रिलर फिल्म है.इसमें सोनाक्षी सिन्हा एक महत्वाकांक्षी सरकारी वकील नेहा राजवंश का किरदार निभा रही हैं. फिल्म में सोनाक्षी को लगातार 10 केस जीतने होते हैं. इस दौरान कई ऐसे राज सामने आते हैं जो उनकी जिंदगी बदल देते हैं. ये फिल्म Amazon Prime Video पर 22 मई को रिलीज होगी.

Warrant

क्राइम और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म की कहानी एक छोटे शहर के कॉन्स्टेबल की कहानी है, जो लगातार अपमान और दबाव झेलने के बाद बेहद खतरनाक बन जाता है. पुराने वारंट केस सुलझाते-सुलझाते कॉन्स्टेबल सिस्टम का सबसे डरावना चेहरा बन जाता है. लेकिन एक हिरासत मौत उसकी जिंदगी पलट देती है. इसे आप 22 मई से ZEE5 पर देख सकते हैं.

---Advertisement---

Madhuvidhu

ये एक फैमिली रोम-कॉम है, जो SonyLIV पर रिलीज हो रही है. इस फिल्म में अमृत राज और स्नेहा की लव स्टोरी दिखाई गई है. दोनों अलग धर्म से आते हैं और शादी के बाद परिवारों के दबाव का सामना करते हैं.

Ladies First

साचा बैरन कोहेन स्टारर इस फिल्म की कहानी एक ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जो खुद को “लेडीज मैन” मानता है. “लेडीज मैन” अचानक एक ऐसी दुनिया में पहुंच जाता है जहां महिलाओं का राज चलता है. ऐसे में उसे अपनी नई बॉस एलेक्स का सामना करना पड़ता है, जो उसकी पुरानी जिंदगी में उसकी सबसे कम पसंदीदा कर्मचारी थी. आगे की कहानी बड़ी मजेदार है. ये फिल्म 22 मई को Netflix पर रिलीज हो रही है.

First published on: May 21, 2026 04:43 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.