---विज्ञापन---
600 करोड़ी फिल्म, जिसकी शूटिंग के दौरान प्रेग्नेंट थी हीरोइन, सीक्वल का आज भी बेसब्री से इंतजार कर रहे लोग
साल 2024 में आई इस फिल्म की दमदार कहानी और किरदारों ने दर्शकों के होश उड़ा दिए थे. 600 करोड़ के भारी-भरकम बजट में तैयार इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही तहलका मचा दिया था. दिलचस्प बात है कि लीड किरदारों के अलावा फिल्म में शामिल सपोर्टिंग रोल के एक्टर को अवॉर्ड से नवाजा गया था. इस धांसू फिल्म का सीक्वल भी आना है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. चलिए इसके बारे में जानते हैं.
शूटिंग के दौरान प्रेग्नेंट थी हीरोइन
इस ब्लॉकबस्टर फिल्म की कहानी आज भी दर्शकों के दिल में खास जगह बनाए हुए है. फिल्म में शामिल हर एक किरदार काफी दिलचस्प और शानदार था. दिलचस्प बात यह है कि फिल्म की लीड एक्ट्रेस उस दौरान असल जिंदगी में प्रेग्नेंसी से गुजर रही थीं. फिल्म में भी एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा ही किरदार निभाया था.
2024 की ब्लॉकबस्टर फिल्म
जी हम बात कर रहे हैं साल 2024 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कल्कि2898 एडी' की, जिसने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही हंगामा मचा दिया था. इस फिल्म में प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, अलावा कमल हासन, दिशा पाटनी और शाश्वत चटर्जी लीड रोल में थे. वहीं इस फिल्म में एसएस राजामौली, विजय देवरकोंडा और दुलकर सलमान जैसे सितारों का कैमियो भी था. कमल हासन ने इस मूवी में खूंखार विलेन का रोल निभाया था.
कहानी देख दर्शक रह गए थे दंग
साल 2024 में आई फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' ने दर्शकों के बीच खास जगह बनाई, उसकी सबसे बड़ी वजह थी फिल्म की कहानी, जो पौराणिक कथाओं और भविष्य की तकनीक को एक साथ जोड़कर दिखाती है. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने अश्वत्थामा का किरदार निभाया, जिसके लिए उन्हें खूब सराहना मिली थी.
हुई 1000 करोड़ की कमाई
600 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया था. फिल्म ने दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रोस कलेक्शन कर कई रिकॉर्ड तोड़े थे. वहीं हिंदी भाषा में अकेले इसने 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी.
अमिताभ बच्चन को मिला अनोखा अवॉर्ड
इस फिल्म के अमिताभ बच्चन ने साउथ फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2026 में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (तेलुगु) का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया था. ये उनके करियर का पहला साउथ फिल्मफेयर अवॉर्ड है. इस उम्र में भी अमिताभ बच्चन इतनी शिद्दत से काम कर रहे हैं, जो काबिले तारीफ है. चौंकाने वाला किस्सा ये है कि इस फिल्म के क्लाइमैक्स की शूटिंग के दौरान दीपिका पादुकोण असल जिंदगी में प्रेग्नेंट थीं.
'कल्कि2898 एडी' की कहानी
बात करें फिल्म की तो, 'कल्कि2898 एडी' की कहानी साल 2898 की भविष्यवादी दुनिया पर आधारित है, जहां काशी दुनिया का आखिरी शहर बचा है. फिल्म में भगवान विष्णु के 10वें अवतार कल्कि के आगमन और उनके रक्षक अश्वत्थामा के इर्द-गिर्द घूमती है. इसके सीक्वल का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.