---विज्ञापन---

बॉलीवुड का वो सिंगर, जिसने एक ही फिल्म के लिए गाए 6 गाने; कोई नहीं तोड़ पाया ये रिकॉर्ड

किशोर कुमार को हिंदी सिनेमा का सबसे वर्सेटाइल सिंगर माना जाता है. उन्होंने अपनी आवाज से न केवल किरदारों में जान फूंकी, बल्कि कई ऐसे रिकॉर्ड भी बनाए जिन्हें तोड़ना नामुमकिन लगता है. ऐसा ही एक कारनामा उन्होंने 1981 की फिल्म 'याराना' में किया था. इस फिल्म के लिए किशोर दा ने कुल 6 गाने गाए थे और ये सभी गाने सुपरहिट रहे. अमूमन एक फिल्म में कई सिंगर्स की आवाज होती है, लेकिन यहां किशोर दा ने अकेले ही पूरा मोर्चा संभाला और संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज किया.

एक फिल्म, छह गाने और सब सुपरहिट

फिल्म 'याराना' में कुल छह गाने थे और निर्देशक राकेश कुमार चाहते थे कि सभी गीतों को किशोर कुमार ही अपनी आवाज दें. किशोर दा ने इसे एक चुनौती की तरह स्वीकार किया और अपनी जादुई आवाज से 'छू कर मेरे दिल को' और 'सारा जमाना' जैसे सदाबहार नगमे दिए, जो आज भी हर पार्टी और महफिल की शान हैं.

---Advertisement---

अमिताभ-अमजद की दोस्ती और किशोर की आवाज

इस फिल्म की कहानी दोस्ती पर आधारित थी. फिल्म में अमिताभ बच्चन और अमजद खान के बीच की जबरदस्त बॉन्डिंग को किशोर कुमार की आवाज ने और भी गहरा बना दिया. 'तेरे जैसा यार कहां' आज भी दोस्ती की मिसाल देने के लिए सबसे लोकप्रिय गाना माना जाता है. बिशन चाचा भी इस फिल्म का जबरदस्त गाना रहा.

आज तक कोई नहीं तोड़ पाया रिकॉर्ड

आमतौर पर फिल्मों में अलग-अलग मूड के गानों के लिए अलग-अलग गायकों को लिया जाता है. लेकिन एक ही फिल्म के सभी 6 गानों को अकेले गाना और उन सबका कल्ट क्लासिक बन जाना, एक दुर्लभ उपलब्धि है. 45 साल बाद भी किशोर कुमार का यह रिकॉर्ड अटूट है.

---Advertisement---

हर मूड के लिए एक गाना

इस फिल्म में किशोर कुमार ने अपनी रेंज साबित की. जहां 'भोले ओ भोले' में एक अलग तरह की भक्ति और पुकार थी, वहीं 'सारा जमाना' एक हाई-एनर्जी डिस्को ट्रैक था. 'तू रूठा दिल टूटा' में विरह का दर्द था, तो 'छू कर मेरे दिल को' में एक मासूम रोमांस. हर भावना को उन्होंने बखूबी जिया.

संगीत की दुनिया का 'कल्ट' एल्बम

'याराना' का संगीत राजेश रोशन ने तैयार किया था. किशोर कुमार की आवाज और राजेश रोशन के संगीत ने मिलकर ऐसा जादू किया कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही. आज भी जब बॉलीवुड के महानतम म्यूजिक एल्बम्स की बात होती है, तो 'याराना' का नाम लिस्ट में सबसे ऊपर आता है.

First published on: Apr 27, 2026 08:16 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.