Wednesday, 3 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

बाॅलिवुड हसीना Nushrratt Bharuccha को ऑफर हुई थी ये हॉलीवुड फिल्म, सिर्फ इस वजह से हुईं बाहर

---विज्ञापन---

Nushrratt Bharuccha Offered Hollywood Film: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा अपनी शानदार अदाकारी हर किसी का दिल जी रही हैं. 'प्यार का पंचनामा' और 'सोनू के टीटू की स्वीटी' जैसी सुपरहिट फिल्मों में उनका बेहतरीन कॉमिक और ग्लैमरस रोल हमेशा से सुर्खियों में रहा है. लेकिन आज हम नुसरत के बारे में कुछ ऐसा बता रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे.

नुसरत भरूचा

41 साल की नुसरत अपनी शानदार अदाकारी और खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं. अबतक नुसरत ने कई सारी फिल्मों में काम किया है लेकिन प्यार का पंचनामा उनकी सबसे पॉपुलर फिल्मों में से एक हैं. ज्यादातर उनके फैंस उन्हें इसी फिल्म से पहचानते हैं.

---Advertisement---

फिल्मों से पहले टीवी पर किया काम

फिल्मों में आने से पहले नुसरत ने कई टीवी सीरियलों में काम किया. उन्हें पहली बार जी टीवी के सीरियल 'किटी पार्टी' में देखा गया था, जो साल 2002 के दौरान आता था. हालांकि इस शो से नुसरत को कुछ खास पहचान मिली नहीं.

2011 की हिट फिल्म से मिली पहचान

इस शो को नुसरत ने एक साल के अंदर ही छोड़ दिया था. इसके बाद एक्ट्रेस ने फिल्मों में कदम रखा. सालों इंडस्ट्री में स्ट्रगल करने के बाद साल 2011 में आई फिल्म प्यार का पंचनामा से नुसरत ने अपना फिल्मी डेब्यू किया. ये फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई और इसके बाद नुसरत को भी इंडस्ट्री में पहचान मिली.

---Advertisement---

ऑफर हुई थी ये हॉलीवुड फिल्म

नुसरत अबतक कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि एक्ट्रेस को एक हॉलीवुड फिल्म ऑफर हुई थी. अपने एक इंटरव्यू में नुसरत ने खुलासा किया था कि उन्हें हॉलीवुड की फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर में पिंटो के रोल के लिए अप्रोच किया गया था.

इस वजह से हुईं बाहर

इंटरव्यू में नुसरत ने कहा, "मुझे लगता है कि मेरी छवि लोगों की सोच में अटकी हुई है. ऑस्कर विजेता फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' में लीड फीमेल रोले के लिए फ्रीडा पिंटो के साथ मेरा नाम भी शॉर्टलिस्ट किया गया था. लेकिन मेरे लुक्स की वजह से मुझे फाइनल नहीं किया गया." आगे नुसरत ने बताया कि, डायरेक्‍टर डैनी बॉयल ने उनसे माफी मांगते हुए कहा था कि वो एक शानदार एक्ट्रेस हैं लेकिन जिस तरह का किरदार वो अपनी फिल्म के लिए ढूंढ रहे हैं, उसमें वह फिट नहीं हो पा रही हैं.

---Advertisement---
First published on: Jun 03, 2026 05:08 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola