Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

टैक्सी पर पोस्टर चिपकाती थी ये हसीना, कभी बनीं मिस इंडिया, 90s में लगाई सुपरहिट फिल्मों की लाइन

---विज्ञापन---

Bollywood Actress: अपने फिल्मी करियर में इस एक्ट्रेस ने सनी देओल, आमिर खान, शाहरुख खान और जैकी श्रॉफ जैसे सभी स्टार्स के साथ काम किया. वहीं एक वक्त ऐसा भी आया था, जब एक्ट्रेस ऑटो पर पोस्टर चिपकाने पड़ें. मॉडलिंग से करियर की शुरुआत करने वाली ये एक्ट्रेस 90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस के रूप में जानी गईं. मिस इंडिया बनते ही एक्ट्रेस की किस्मत बदल गई.

90 के दशक की मशहूर अदाकारा

अपनी बेमिसाल खूबसूरती और कलाकारी से हर किसी का दिल जीतने वाली ये अदाकारा कोई और नहीं, बल्कि 90s की ब्यूटी क्वीन जूही चावला हैं. मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाली जूही चावला आज भी अपनी फिल्मों से दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं.

---Advertisement---

80-90 दशक की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस

जूही चावला मशहूर एक्ट्रेस, मॉडल, फिल्म प्रोड्यूसर और 1984 की मिस इंडिया विजेता हैं. हिन्दी सिनेमा में के अलावा जूही चावला ने बंगाली, पंजाबी, मलयालम, तमिल, कन्नड़ और तेलुगू भाषा की फिल्मों में भी काम किया है. 1980 के दशक के अंत से लेकर 1990 के पूरे दशक में जूही सबसे पॉपुलर और सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस में से एक थीं. जूही ने दो फिल्मफेयर सहित कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं.

इंडिया की सबसे अमीर अदाकारा

सालों से फिल्मों से दूर जूही चावला 2025 तक सबसे अमीर इंडियन एक्ट्रेस हैं, जिनकी कुल संपत्ति ₹7,790 करोड़ (US$810 मिलियन) है. वहीं करीयर के शुरुआती दिनों में एक्ट्रेस को काफी संघर्ष से गुजरना पड़ा.

---Advertisement---

कभी टैक्सी पर चिपकाने पड़े पोस्टर

'द कपिल शर्मा शो' में एक बात एक्ट्रेस ने बताया था कि वो फिल्म 'कयामत से कयामत' का पोस्टर टैक्सी पर लगाने जाया करती थीं. तब एक्ट्रेस को कोई जनता नहीं था और ये उनका शुरुआती दौर था.

बिजनेस में रखा कदम

फिल्मों के साथ ही बाद में जूही चावला ने बिजनेस लाइन में ध्यान दिया और साल 2000 में जूही ने अपने अजीज दोस्त शाहरुख खान और अजीज मिर्जा के साथ प्रोडक्शन कंपनी 'ड्रीम्स अनलिमिटेड' खोली. जूही चावला के पति जय मेहता एक बहुत बड़े बिजनेसमैन हैं. एक्ट्रेस शाहरुख खान के साथ आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) टीम के लिए भी मोटी रकम लगाई हैं.

---Advertisement---
First published on: Jun 01, 2026 10:28 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola