Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bobby Deol Upcoming Films: इन 5 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस हिला देंगे बॉबी देओल, 1 जून में ही होगी रिलीज

---विज्ञापन---

Bobby Deol Upcoming Movies: बॉलीवुड स्टार बॉबी देओल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बंदर को लेकर जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहे हैं. अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में बॉबी एक जबरदस्त किरदार में नजर आने वाले हैं. एक्शन, थ्रिल और रोमांस से भरपूर इस फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद किया गया था. बंदर के अलावा आने वाले दिनों में बॉबी एक से बढ़कर एक फिल्म में नजर आएंगे. चलिए उनकी 5 अपकमिंग फिल्मों के बारे में जानते हैं.

बंदर

इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर बॉबी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बंदर’ है, जिसे अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया है. ये एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है. ये फिल्म एक वास्तविक घटना से प्रेरित फिल्म है. इसमें बॉबी के साथ सान्या मल्होत्रा, सपना पब्बी, सबा आजाद, इंद्रजीत सुकुमारन, राज बी शेट्टी और जितेंद्र जोशी लीड रोल में हैं. फिल्म 5 जून को रिलीज होगी.

---Advertisement---

जन नायगन

साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म जन नायगन काफी समय से अटकी है. इस फिल्म में बॉबी देओल विलेन के रोल में हैं. एच विनोद के डायरेक्शन में बनी ये एक तमिल पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर फिल्म है. फिल्म में विजय के साथ पूजा हेगड़े, मामिता बैजू, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज, नारायण और प्रियमणि भी लीड रोल में हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो ये फिल्म जून महीने के अंत तक रिलीज हो सकती है.

अल्फा

YRF स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म अल्फा में बॉबी देओल के साथ आलिया भट्ट और शरवरी भी लीड रोल में हैं. ये भारत की पहली महिला-प्रधान एक्शन फिल्म है, जो एक डार्क और इंटेंस कहानी पर बेस्ड है. ये फिल्म 10 जुलाई को रिलीज होनी है.

---Advertisement---

श्लोक-द देसी शेरलॉक

डायरेक्टर कुणाल कोहली की फिल्म श्लोक-द देसी शेरलॉक में भी बॉबी देओल लीड रोल में नजर आएंगे. फिल्म में बॉबी के अलावा आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी अनन्या बिड़ला भी लीड रोल में होंगी. इस फिल्म को लेकर बाकी जानकारी आनी है.

अली अब्बास जफर की फिल्म

बॉबी देओल ने डायरेक्टर अली अब्बास जफर के साथ एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म साइन की है. रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में बॉबी निगेटिव रोल में नजर आएंगे. इस फिल्म में उनके अलावा अहान पांडे और शरवरी वाघ लीड रोल में होंगे. अभी इसकी रिलीज डेट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

---Advertisement---
First published on: May 31, 2026 09:01 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola