---विज्ञापन---
Netflix पर आते ही नंबर-1 पर राज कर रही ये धांसू हॉरर-कॉमेडी फिल्म, कहानी है काफी जबरदस्त
इन दिनों बॉक्स ऑफिस से लेकर ओटीटी तक हॉरर-कॉमेडी फिल्मों का बोलबाला है. जहां थिएटर्स में अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' ऑडियंस को डरा रही है, वहीं नेटफ्लिक्स पर तेलुगु फिल्म 'राकासा' ने आते ही सनसनी फैला दी है. इस साल की सबसे सफल फिल्मों में शामिल 'राकासा' को क्रिटिक्स और ऑडियंस ने हाथों-हाथ लिया है. 2 घंटे 10 मिनट की यह फिल्म सस्पेंस, डर और हंसी का एक ऐसा मेल है, जिसे आप मिस नहीं करना चाहेंगे. फिल्म की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसने ट्रेंडिंग चार्ट्स में पहले से मौजूद कई बड़ी थ्रिलर फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है.
नेटफ्लिक्स पर टॉप रेटिंग का जलवा
'राकासा' को IMDb पर 8.4 की जबरदस्त रेटिंग मिली है, जो इसे इस साल की टॉप-रेटेड हॉरर फिल्मों की लिस्ट में खड़ा करती है. नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही यह फिल्म नंबर-1 पर राज कर रही है. दर्शकों का कहना है कि यह फिल्म अंत तक आपको स्क्रीन से नजरें हटाने का मौका नहीं देती.
ब्रह्म राक्षस और प्राचीन श्राप की कहानी
फिल्म की कहानी 'वीरू' नाम के युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करने के लिए अमेरिका से वापस आता है. लेकिन वह अनजाने में एक प्राचीन बुराई यानी 'ब्रह्म राक्षस' को जगा देता है. इसके बाद गाँव पर मंडराते पुराने श्राप और उस राक्षस से बचने की जद्दोजहद को बड़े ही रोचक और मजाकिया अंदाज में दिखाया गया है.
चार भाषाओं में हुई रिलीज
जियो और नेटफ्लिक्स के दर्शकों के लिए खुशखबरी है कि यह फिल्म चार दक्षिण भारतीय भाषाओं—कन्नड़, मलयालम, तमिल और तेलुगु में उपलब्ध है. हालांकि, हिंदी दर्शकों को अभी थोड़ा इंतजार करना होगा क्योंकि फिल्म का हिंदी वर्जन फिलहाल रिलीज नहीं किया गया है.
सितारों से सजी स्टारकास्ट
फिल्म में संगीत सोभन और नयन सारिका ने मुख्य भूमिका निभाई है. वहीं, साउथ के मशहूर कॉमेडियन वेन्नेला किशोर, गेटअप श्रीनु और ब्रह्माजी ने अपनी कॉमेडी से फिल्म में चार चांद लगा दिए हैं. दिग्गज कलाकार तनिकेला भरणी की मौजूदगी ने फिल्म के ड्रामा को और मजबूत किया है.
निहारिका कोनिडेला का सफल प्रोडक्शन
इस फिल्म का निर्माण मेगास्टार चिरंजीवी की भतीजी निहारिका कोनिडेला ने किया है और निर्देशन मनासा शर्मा ने संभाला है. एक महिला निर्देशक के नजरिए से हॉरर और कॉमेडी का यह तालमेल दर्शकों को काफी फ्रेश और एंटरटेनिंग लग रहा है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.